Betul News:पत्रकार या फिर वसूली करता यह कैसी पत्रकारिता!

तथाकथित पत्रकार पर डॉक्टर किशोर बुजाडे ने लगाए गंभीर आरोप पूर्व एसडीएम के नाम पर डॉक्टर किशोर से मांगे लाखों रुपए शपथ पत्र के माध्यम से डॉक्टर किशोर ने मीडिया को दी जानकारी

पत्रकार या फिर वसूली करता यह कैसी पत्रकारिता!

 तथाकथित पत्रकार पर डॉक्टर किशोर बुजाडे ने लगाए गंभीर आरोप पूर्व एसडीएम के नाम पर डॉक्टर किशोर से मांगे लाखों रुपए शपथ पत्र के माध्यम से डॉक्टर किशोर ने मीडिया को दी जानकारी

बैतूल मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं, विपरीत परिस्थितियों में भी सच्चाई को सामने लाते हैं। ग्रामीण अंचल में पत्रकारिता बड़ी चुनौती है। सीमित संसाधनों के सहारे ग्रामीण इलाकों के पत्रकार दायित्वों का निर्वहन करते हैं। लेकिन अगर कुछ तथाकथित पत्रकार अगर अवैध वसूली एवं डराने धमकाने लगा जाए तो यह पत्रकारिता करने वालों के लिए एक कलंक से बढ़कर कुछ नहीं है क्योंकि पत्रकारिता का उद्देश्य समाज में हो रही कूटनीति को और जनता के मुद्दों को सामने लाना शासन प्रशासन को उसे क्षेत्र की समस्या व परिस्थितियों से अवगत कराना ही पत्रकारिता का में उद्देश्य होता है लेकिन शहर वा ग्रामीण अंचलों में अब पत्रकारिता करने वाले तो कम बचे हैं लेकिन अवैध वसूली के लिए वरिष्ठता का आधार लेक ग्रामीण व शहरों अंचलों में अवैध वसूली करने का कार्य बखूबी कर रहे हैं मगर इनकी सच्चाई किसी से छुपी नहीं है लेकिन इनकी शिकायत करने वाला भी कोई नहीं होता क्योंकि इन्हें पता शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत नहीं की जाएगी क्योंकि वह भी कहीं ना कहीं उनके डर के आगे अपने आप को बेबस और अशा हारा समझने लगता है ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां मुलताई नगर के एक तथा कथित पत्रकार बताया जा रहा है उन पर पांढुर्णा जिले के निवासी डॉक्टर किशोर बुजाड़े द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए डॉक्टर किशोर द्वारा शपथ पत्र के माध्यम से प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को जानकारी दी गई की कोई तथा कथित पत्रकार कुलदीप उनको आए दिन धमकियां देकर अवैध वसूली करता था जिसके उनके पास में पूरे ट्रांजैक्शन के प्रमाण है वहीं डॉक्टर किशोर ने जानकारी दी की मुलताई नगर की पूर्व एसडीएम तृप्ति मैडम के नाम पर भी तथाकथित पत्रकार ने लाखों रुपए लिए है हालांकि इस मामले की जानकारी लेने के लिए पूर्व एसडीएम तृप्ति को उनके मोबाइल नंबर पर कॉल किया लेकिन कॉल ना लगने की वजह से उनका पक्ष हम नहीं जान पाए आखिर इस मामले में कितनी सच्चाई है या फिर खुद ही अपनी जेब भरने के लिए यह तथाकथित पत्रकार पैसे लेता था या फिर मैडम ने उस पत्रकार से कहा है यह तो पूर्व एसडीम मैडम तथाकथित पत्रकार ही जाने! शिकायतकर्ता ने जानकारी देते हुए बताया की 15 अगस्त एवं रक्षाबंधन के नाम पर भी पत्रकार कुलदीप द्वारा उनसे 40 हजार रू की मांग की गई थी लेकिन उन्होंने यह राशि देने से मना कर दिए तो पत्रकार कुलदीप द्वारा उनके खिलाफ एवं मुलताई क्षेत्र स्थित कंपनी के खिलाफ पेपर में एक खबर प्रकाशित भी की गई थी डॉक्टर किशोर ने जानकारी दी है कि तथा कथित पत्रकार उन्हें आए दिन धमकियां देते रहता कि वह झूठे प्रकरण में फंसा देगा अगर उसको पैसे नहीं दिए गए तो वहीं डॉक्टर किशोर डर के कारण कुलदीप को पैसे दे रहे थे वहीं इससे पहले भी तथा कथित पत्रकार द्वारा एक व्यापारी से भी फोन पर बात करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था जिसमें बात करते हुए अन्य तीन तथाकथित पत्रकार  के नाम से 20 हजार रू की मांग कर रहा था जैसे ही यह वीडियो आम जनता के सामने आया तो मुलताई क्षेत्र में चौक चौराहे पर चर्चा का विषय बन गया था वह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था तभी डॉक्टर किशोर ने तथा कथित पत्रकार का एक नया मामला सामने लाया और कोई कुलदीप नाम यूवक के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर भी नजर आए वही डॉक्टर किशोर ने कहा कि वह तथाकथित पत्रकार के ऊपर मानहानि का दावा करेंगे एवं उनके ऊपर शासन प्रशासन से भी कार्रवाई की मांग की है लेकिन अब तक शासन प्रशासन के द्वारा इस मामले की जांच ना तो प्रारंभ की गई और ना ही कार्यवाही की कोई बात सामने आई जबकि अवैध वसूली का शिकार हुआ व्यक्ति खुद सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार कुलदीप के ऊपर गंभीर आरोप लगाते दिखा लेकिन अब तक पत्रकार कुलदीप के ऊपर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं होना किस बात की ओर इशारा कर रहा है क्या पत्रकार कुलदीप के ऊपर किसी बहुत बड़ी शख्सियत का संरक्षण है जिसके चलते अब तक तथाकथित के ऊपर कार्यवाही नहीं हुई अगर शासन प्रशासन ऐसे ही मामले को संज्ञान में आने के बाद भी कार्यवाही नहीं कर रहा है तो यह एक शोध का विषय है अगर शासन प्रशासन ऐसे ही अवैध रूप से वसूली करने वालों को छोड़ते रहेगा तो ऐसे अवैध कार्य करने वालों के हौसले बुलंद नजर आएंगे! प्रशासन को सोचना चाहिए कि पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूूली करने वालेे तथाकथित पत्रकारों पर कार्रवाई होनी चाहिए जिससे पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली का काम कर रहे इनकी वजह से वास्तविक में पत्रकार बदनाम ना हो और इनका संरक्षण देने वाले लोगों पर भी करवाई होनी चाहिए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.