Betul News:ऑटो रिक्शा चालक का युवक ने काटा कान कटा हुआ कान लेकर अस्पताल पहुंचा ऑटो चालक 

ऑटो रिक्शा चालक का युवक ने काटा कान कटा हुआ कान लेकर अस्पताल पहुंचा ऑटो चालक 

बैतूल मप्र l शराब के नशे दो युवकों का आपस में झगड़ा हुआ और एक युवक ने दूसरे युवक के कान को दांतो से ऐसा काटा की कान ही अलग कर दिया और एक दूसरे को जमकर मारपीट की दोनो युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है पीड़ित आटो चालक अपना कटा हुआ कान लेकर अस्पताल पंहुचा था lघटना शुक्रवार रात ग्यारह बजे की बताई जा रही है कोतवाली थाना के पास ही दो युवकों में आपस में झगड़ा हो गया और दोनो ही युवकों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की l युवक मनीष पिता बंडू चक्कर रोड निवासी ने नशे की हालत में दूसरे युवक शैलेंद्र सोनी आटो चालक पिता राधेश्याम सोनी निवासी मोती वार्ड के साथ झगड़ा किया और शैलेंद्र के एक कान को दांतो से काट कर कान ही अलग कर दिया इतना ही नहीं युवक ने शैलेंद्र के गले और हाथ पर भी काटकर गंभीर चोट पंहुचाई है l कोतवाली टी आई देवकरण डहेरिया ने बताया की इस घटना में दोनो ही युवकों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की है इस घटना में एक युवक ने दूसरे युवक का कान काट खाया है दोनो ही घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है इस घटना में धारा 294,323,324,506 के तहत मामला दर्ज किया है जांच के बाद और धाराएं बढ़ाई जाएगी l पीड़ित शैलेंद्र ने बताया की आटो से जाने को लेकर मनीष ने विवाद किया था और मुझे मारपीट की और मेरा सिर पकड़कर मेरा कान काट लिया l

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.