Betul News:घर के बाहर सो रहे युवक को साप ने काटा हुई मौत बाद में खुद मर गया सांप,युवक के बिस्तर में मरा मिला

घर के बाहर सो रहे युवक को साप ने काटा हुई मौत बाद में खुद मर गया सांप,युवक के बिस्तर में मरा मिला

 

Oplus_0

बैतूल। बैतूल जिले के बाजपुर ग्राम में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहा एक युवक एवम साप को मृत अवस्था में पड़ा पाया गया जहा बाहर सोए युवक को जहरीले सांप ने काटा जिससे उसकी बिस्तर में ही मौत हो गई। अजूबा यह हुआ कि जिस सांप ने युवक को काटा था।वह भी बिस्तर में ही दब कर मर गया। घटना बैतूल के पास बाजपुर की है। युवक की लाश जिला अस्पताल लाई गई है।जहां उसका पीएम करवाया जा रहा है।मृतक युवक बोरदेही इलाके के मोर्खा नागदेव का रहने वाला था। वह बैतूल बाजार के पास आरुल रोड पर रवि वर्मा के खेत पर नौकर था। मृतक कमल ऊफ कमलू (40) की बड़ी मां मीरा ने बताया की मृतक कल शाम उसके घर मेहमान आया था।रात में गर्मी होने पर वह घर के बाहर आंगन में सो गया था। आज सुबह जब उसे उठाया तो वह उठा नही।जब उसके बिस्तर को झाड़ा गया तो कंबल में से लगभग तीन फुट लंबा कोबरा मरा हुआ मिला। आशंका है की रात में नींद के दौरान कमल ऊफ कमलू को इसी कोबरा ने डंस लिया होगा। जिससे उसकी नींद में ही मौत हो गई। सांप के बिस्तर में रहने के दौरान वह मृतक के नीचे दब गया होगा जिससे उसकी भी मौत हो गई। परिजनों ने मृतक का शव जिला अस्पताल लाया है।जहां बैतूल गंज पुलिस मृतक का पीएम करवा रही है। मृतक के दो बच्चे है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.