Betul News:हाइवे हादसे में मृत लोगो का शव सड़क पर रखकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन 

हाइवे हादसे में मृत लोगो का शव सड़क पर रखकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन 

बैतूल- इंदौर फोरलेन पर गुरुवार रात 9.30 बजे दनोरा गांव के पास डीजे से भरा पिकअप पलट गया। पिकअप में फंसे दो लोगों की मदद करने के लिए गांव के एक दर्जन ग्रामीण फोरलेन पर पहुंचे। ग्रामीण पिकअप ने डीजे के नीचे फंसे दो युवकों को निकालकर जिला अस्पताल के लिए रवाना करने के बाद गांव लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार से आई टवेरा चालक ने ग्रामीणों को कुचल दिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं 7 लोग घायल हो गए। हादसे से के बाद अक्रोशित ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों ने दनोरा के पास शव फोरलेन पर रखकर प्रदर्शन किया जा रहा है।बीती रात जिला मुख्यालय के समीप ग्राम दनोरा के पास हुई दुर्घटना में तीन लोगो की मौत के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पार तीनो शव रखकर जाम लगा दिया तीनो।

मृतकों के शव शव वाहन में ही रखे हुए है।ग्रामीणों ने बंसल कंपनी मुर्दाबाद के नारे लगाए मौके पर एएसपी कमला जोशी, एसडीओपी शालिनी परस्ते सहित पुलिस बल मौजूद है जिससे की स्थिति न बिगड़े ग्रामीण अपनी मांगो पर अड़े है उनका कहना है ब्रिज बनाया जावे और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगौरतलब है कि थावड़ी गांव निवासी पवन धुर्वे, अरविंद उइके और अजय धुर्वे शादियों में डीजे बजाने का काम करते है। गुरुवार को बोरगांव की एक शादी में डीजे लेकर गए थे। बोरगांव से पिकअप में डीजे लेकर गांव थावड़ी लौट रहे थे। इंदौर- बैतूल फोरलेन पर दनोरा गांव के पास पिकअप चला रहे अजय को नींद की झपकी लग गई, जिससे पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

पिकअप पलटने से पवन और अरविंद डीजे के नीचे दब गए। यह घटना देख रहे समीप के गांव दनोरा के ग्रामीण उनकी मदद करने के लिए आए। ग्रामीणों ने पवन और अरविंद को डीजे के नीचे से निकालकर बाइक पर जिला अस्पताल के लिए रवाना किया।

इसके बाद ग्रामीण अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान चिचोली की ओर से तेज रफ्तार से आ रही टवेरा के चालक ने ग्रामीणों को कुचल दिया। जिससे आधा दर्जन ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

जिला अस्पताल में बाबूराव सोनारे और पंकज मासोदकर की मौत हो गई। इस घटना में पिकअप में सवार पवन, अरविंद के अलावा दनोरा गांव के अशोक, राजा सरले, शिव सरले गंभीर रूप से घायल हो गए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.