Betul News:बैतूल में ब्लैकमेलिंग करने वाले पिता-पुत्र का एक और कारनामा, पीड़ित ने एसपी ऑफिस पहुंचकर की कार्रवाई की मांग

बैतूल में ब्लैकमेलिंग करने वाले पिता-पुत्र का एक और कारनामा, पीड़ित ने एसपी ऑफिस पहुंचकर की कार्रवाई की मांग

बैतूल शहर में ब्लैकमेलिंग के एक और मामले ने प्रशासन की सुस्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार को एक और पीड़ित ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि उसे पिता-पुत्र की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आवेदन देना पड़ा। शिकायतकर्ता ने कहा कि उनके द्वारा पहले दिया गया एक आवेदन और उससे संबंधित विवाद एक साल पहले ही सुलझ चुका था, लेकिन इसके बावजूद आरोपी पिता-पुत्र ने उनके फोटो और पुराने आवेदन का दुरुपयोग करते हुए झूठी और भ्रमित खबरें प्रसारित कर दीं। शिकायतकर्ता का कहना है कि जिनके साथ उनका विवाद पहले ही सुलझ गया था, उनके बीच फिर से तनाव उत्पन्न कराने की कोशिश की जा रही है। इसके चलते वह मानसिक रूप से बहुत आहत हैं। पीड़ित ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि पिता-पुत्र द्वारा प्रसारित की जा रही झूठी खबरों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।सूत्रों के अनुसार, यह ब्लैकमेलिंग करने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ कोई पहला मामला नहीं है। इनके खिलाफ लगातार शिकायतें दर्ज हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। सवाल यह है कि आखिर प्रशासन इन पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है? स्थानीय जागरूक लोगों का कहना है कि पिता-पुत्र की ब्लैकमेलिंग से न केवल व्यक्तिगत लोग बल्कि सरकारी छात्रावास और स्कूल भी प्रभावित हैं। सूत्र बताते हैं कि सरकारी विभाग के कर्मचारी भी इनके खिलाफ जल्द ही ज्ञापन और शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में हैं। अब देखना यह है कि बैतूल जिला कलेक्टर और एसपी इस मामले में कब कार्रवाई करते हैं, या प्रशासन किसी गंभीर हादसे का इंतजार कर रहा है?

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.