Betul News:सीएम राइज विद्यालय बैतूल बाजार में प्रवेश हेतु 15 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

सीएम राइज विद्यालय बैतूल बाजार में प्रवेश हेतु 15 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

कक्षा 6वी, 7वी, 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु तिथि में संशोधन

बैतूल। सी.एम. राईज शासकीय कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल-बाजार में प्रवेश हेतु पालकों के उत्साह को देखते हुए एवं कई स्कूलों के परीक्षाफल घोषित न होने के कारण सत्र 2024-25 में कक्षा 6वीं, 7वी, 9वीं एवं 11वीं हिंदी व अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश हेतु आवेदन फार्म प्राप्त करने की तिथि में संशोधन किया गया है। सी.एम. राईज विद्यालय बैतूल-बाजार में आवेदन फार्म 15 अप्रैल तक वितरित किए जाएंगे। आवेदन फार्म वितरण का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के 3 दिवस के भीतर दोपहर 3 से 4ः30 बजे तक आवेदन फार्म जमा कर सकेंगे। कक्षावार रिक्तियों की संख्या एवं शेष नियम पूर्वानुसार रहेंगे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.