Betul News:लल्ली चौक पर सट्टा ऐसे, जैसे सब्ज़ी मंडी में आलू बिक रहा हो!
फोटो और व्हाट्सएप चैटिंग वायरल, नए कप्तान की सख्ती पर सवाल
लल्ली चौक पर सट्टा ऐसे, जैसे सब्ज़ी मंडी में आलू बिक रहा हो!
फोटो और व्हाट्सएप चैटिंग वायरल, नए कप्तान की सख्ती पर सवाल

बैतूल | जिले में हाल ही में पदस्थ हुए नए पुलिस कप्तान ने साफ़ फरमान सुनाया था कि जुआ और सट्टा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लेकिन शहर के लल्ली चौक से जो तस्वीरें और व्हाट्सएप चैटिंग वायरल हुई हैं, उन्होंने कप्तान की सख्ती पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।लल्ली चौक से जुड़े कुछ फोटो और व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों और चैट में खुलेआम सट्टे की गतिविधियाँ दिख रही हैं। हालांकि यह तस्वीरें और चैट कब की हैं, यह साफ़ नहीं हो पाया है, लेकिन जिस तरह से लोग इन्हें शेयर कर रहे हैं उससे यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यहां सट्टा अभी भी बेरोकटोक जारी है। जानकार बताते हैं कि जब कोतवाली का कार्यभार पूर्व थाना प्रभारी के हाथों में था, तो उन्होंने कसावट दिखाते हुए सट्टे पर नकेल कसी थी। हालांकि उस दौरान भी सट्टा दबे पाँव चलता था। लेकिन अब हालत यह है कि सट्टा फिर से खुलेआम होने लगा है, और मानो लल्ली चौक का सट्टा कोई माइकल लाल बंद नहीं करा पाएगा ऐसा लगता है कि लल्ली चौक पर सट्टा ऐसे, लिखा जा रहा है जैसे सब्ज़ी मंडी में आलू बिक रहा हो!
