Betul News:बैतूल प्रशासन ब्लैकमेलर पिता-पुत्र के आगे नतमस्तक! 

आम जनता और अधिकारी परेशान !

बैतूल प्रशासन ब्लैकमेलर पिता-पुत्र के आगे नतमस्तक! 

आम जनता और अधिकारी परेशान !

बैतूल जिले में एक कथित ब्लैकमेलर पिता-पुत्र की जोड़ी प्रशासन और जनता के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है। इस जोड़ी ने न केवल आम जनता बल्कि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी ब्लैकमेल कर अपनी गतिविधियों से परेशान किया है। हालांकि, इन पर किसी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे लोग त्रस्त हैं और प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि उसे अपनी नौकरी बचाने के लिए ब्लैकमेलर पिता-पुत्र को पैसे देने पड़े। इन ब्लैकमेलरों ने सूचना के अधिकार (RTI) का उपयोग कर शिक्षक को धमकाया और उससे बड़ी रकम की मांग की। मजबूरी में शिक्षक को अपने घर के जेवर गिरवी रखने पड़े ताकि वह उनकी मांग पूरी कर सके। इस पूरे घटनाक्रम से उसके परिवार पर भारी वित्तीय बोझ पड़ा है।शिक्षक ने उन पत्रकारों की सराहना की जो इस मामले में खुलकर सामने आ रहे हैं और ब्लैकमेलरों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। शिक्षक का मानना है कि अगर जिले में ईमानदार पत्रकार सक्रिय रहेंगे, तो इन भ्रष्ट लोगों की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकेगा।वही जनता का कहना है कि प्रशासन के पास इन ब्लैकमेलिंग करने वालों के खिलाफ कई आवेदन एवं निवेदन हो चुका है उसके बावजूद भी इन ब्लैकमेलरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की जा रही है वहीं अब लोगों के मन में सवाल उत्पन्न हो रहा है कि इन पर कार्रवाई न करने की वजह किसी प्रकार का राजनीतिक या बाहरी दबाव हो सकता है? इसके चलते प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं?छोटे व्यापारियों से लेकर सरकारी अधिकारी और शिक्षक तक, सभी इस पिता-पुत्र की धमकियों से परेशान हैं? इसके बावजूद कार्रवाई की कमी ने सवाल खड़े कर दिए हैं? वैसे ऐसे मामलों में ईमानदार अधिकारियों और पत्रकारों को चाहिए कि वे ऐसे भ्रष्ट तत्वों का सामना करने में साथ खड़े हों। बैतूल में ऐसे साहसी पत्रकारों की उपस्थिति से उम्मीद है कि ये भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सशक्त आंदोलन को जन्म देंगे और इस तरह के ब्लैकमेलरों की दुकान बंद करवा सकेंगे। बैतूल प्रशासन की यह निष्क्रियता एक गंभीर समस्या का संकेत है। जनता और जिम्मेदार अधिकारियों को मिलकर ऐसे भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा होना होगा ताकि बैतूल जिले को इन समस्याओं से मुक्त किया जा सके।

नोट अगर किसी अधिकारी या आम जनता को पिता पुत्र ने ब्लैकमेल किया हों तो वह हमसे संपर्क कर सकता है अनोखा सच न्यूज़ उनके साथ खड़ा है

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.