Breking News:सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को बैतूल भीमसेना के संयोजक ने दी जान से मारने की धमकी, युवक पर FIR दर्ज

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को बैतूल भीमसेना के संयोजक ने दी जान से मारने की धमकी, युवक पर FIR दर्ज

देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को बैतूल भीमसेना के संयोजक पंकज अतुलकर ने फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेकर धमकी देने वाले युवक के खिलाफ गंज थाने में एफआईआर दर्ज की है।

Oplus_0

भीमसेना के संयोजक पंकज अतुलकर ने सोमवार को अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। इसमें सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को जान से मारने की धमकी दी है। पंकज ने एससी-एसटी के आरक्षण को लेकर दिए फैसले का विरोध जताते हुए यह पोस्ट शेयर की है।इस मामले में पुलिस अधीक्षक निश्चल झरिया ने बताया कि इस मामले में पंकज के खिलाफ आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है इस मामले में जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। थाने में एफआईआर दर्ज करने के बाद पंकज ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने कोई धमकी नहीं दी है। मैंने जो लिखा है उसे धमकी नहीं कहा जा सकता है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.