Betul News:बैतूल के ड्राइवर की उड़ान गरीबी से करोड़पति तक का अनसुलझा सफर!

बैतूल के ड्राइवर की उड़ान गरीबी से करोड़पति तक का अनसुलझा सफर!

बैतूल।सतपुड़ा की वादियों से घिरा बैतूल जिला अपनी शालीनता और सादगी के लिए जाना जाता है। लेकिन यहां कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जो पूरे समाज को चौंका देती हैं। ताज़ा मामला एक साधारण ड्राइवर के अचानक करोड़पति बनने का है।जिलेभर में यह सवाल सुर्खियों में है कि वह व्यक्ति, जो कभी ड्राइवरी और घरवाले सुपड़ा और झाड़ू बेचकर जीवन यापन करते थे और पन्नी-कवेलू के मकान में रहता था अचानक इतनी संपत्ति का मालिक कैसे बन गया? लोग तंज कसते हुए कह रहे हैं अगर गाड़ी बेचकर करोड़पति बना जा सकता, तो शहर के सभी मोटर मालिक अपनी गाड़ियां बेच देते! सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लिंक रोड स्थित एक डॉक्टर से ब्लैकमेल कर करोड़ों की उगाही की गई। वही स्थानीय लोग जो इसे जानते हैं सवाल उठा रहे हैं कि इतने कम समय में उसके पास अचानक पैसे चार-चार लग्ज़री गाड़ियां महंगा मकान मोबाइल शॉप और कारोबार कैसे हो गए? लोगों का कहना है कि उसकी आर्थिक स्थिति अब A1 क्लास अधिकारियों से भी ऊपर दिख रही है। यही कारण है कि प्रशासन और इनकम टैक्स विभाग जांच करे!अनोखा सच” की पड़ताल में अनोखा सच को कुछ अहम सबूत हाथ लगे हैं, लेकिन इनकी पुष्टि अभी बाकी है। चर्चा है कि मामला महज़ ब्लैकमेल तक सीमित नहीं है। झोपड़ी में रहते हुए सुपड़ा-झाड़ू बेचकर गुजर-बसर। वही दूसरों के यहाँ गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण। लेकिन अब अचानक लग्ज़री गाड़ियां, मोबाइल शॉप और पक्के मकान का मालिक।करोड़पति बनने की कहानी पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है!

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.