Betul crime:बैतूल फिर शर्मसार चार वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

बैतूल फिर शर्मसार चार वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

बैतूल।घर के सामने बच्चो के साथ खेल रही मासूम को चॉकलेट का लालच देकर घर के ऊपरी कमरे में ले गया युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया है।ताजा मामला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की सबसे पुरानी ग्राम पंचायत का है, जहां एक चार साल की बच्ची के साथ 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। परिजनों की शिकायत पर युवक को पुलिस ने तत्परता से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक एवं पीड़िता बालिका का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 वर्ष की बालिका अपने घर के सामने कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी इसी बीच पास के घर में रहने वाले 25 वर्षीय युवक वैभव कुंभारे ने बालिका को चॉकलेट का लालच दिया और अपने घर के ऊपर वाले कमरे में ले गया। और उसके साथ युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया तभी बालिका के चिल्लाने पर उसके रिश्तेदार आए और उन्होंने बालिका को युवक के चंगुल से छुड़ाया । परिजनो ने पुलिस से शिकायत की और पुलिस ने तत्परता से आरोपी को हिरासत में ले लिया है।बालिका के साथ खेल रहे बच्चों से की गई पूछताछ में भी यह बात सामने आई है कि वैभव उनके बीच से बालिका को अपने घर ले गया था।

एक महीने पहले भी की थी हरकत

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महीने पहले भी इस आरोपी युवक ने बालिका के साथ छेड़छाड़ की थी। इस दौरान काफी विवाद भी हुआ था, लेकिन परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की और चेतावनी देकर छोड़ दिया था। पुलिस को एक महीने पहले शिकायत ना करना आज परिजनों को भारी पड़ गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीकृत कर मामले की विवेचना की जा रही है।

इनका कहना है 

एक 25 वर्षीय युवक द्वारा 4 वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया है जिसमें पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पुलिस द्वारा विवेचना जारी है।

निश्चल एन झारिया पुलिस अधीक्षक बैतूल

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.