Betul News:बैतूल झल्लार अमित सिंह की तत्परता से बची तीन घायलों की जान

बैतूल झल्लार अमित सिंह की तत्परता से बची तीन घायलों की जान

बैतूल बुधवार शाम करीब 4 बजे झल्लार थाना क्षेत्र के ग्राम चिचोलाढाना के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो महिलाएं और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, मौके पर 108 एम्बुलेंस के देरी से पहुंचने के बावजूद झल्लार थाना में पदस्थ सैनिक अमित सिंह ने तत्परता दिखाते हुए बिना देरी किए 100 डायल पायलट दिलिप माकोड़े की मदद से घायलों को बैतूल जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक चालक बबलू घानेकर अपनी मां गुंता घानेकर और पत्नी बबीता घानेकर के साथ बैतूल से बरहापुर गांव लौट रहे थे। रास्ते में चिचोलाढाना के अंधा मोड़ पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही झल्लार थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन 108 एम्बुलेंस समय पर ना पहुंचने के कारण सैनिक अमित सिंह ने समय गंवाए बिना 100 डायल की मदद से तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने के कारण घायलों की जान बच गई।हादसे में बुजुर्ग गुंता घानेकर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बबलू और बबीता को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने फरार वाहन की तलाश में नाकाबंदी शुरू कर दी है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।सैनिक अमित सिंह की तत्परता से तीन लोगों की जान बच पाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.