Betul Crime:बैतूल देर रात तीन बदमाशों ने राह चलते 6 युवको पर चाकूओ से किया ताबड़तोड़ हमला सभी को गंभीर चोटे एक की हालत गंभीर पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
बैतूल देर रात तीन बदमाशों ने राह चलते 6 युवको पर चाकूओ से किया ताबड़तोड़ हमला सभी को गंभीर चोटे एक की हालत गंभीर पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

बैतूल मुख्यालय खंजनपुर क्षेत्र में मंगलवार की रात कुछ बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। तीन बदमाशों ने राह चलते आधा दर्जन लोगों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि मंगलवार की रात को लगभग 12:00 बजे बैतूल खंजनपुर लोहा पुलिया के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा राह चलते लोगों पर चाकू से हमला करने की सूचना मिली थी सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुँची। जानकारी के अनुसार रात में काम से वापस घर जा रहे रोहित उइके, योगेश उइके, रामसिंह कासदे, अखिलेश उइके, रंजीत और नदलाल नाम के युवक पर अज्ञात लोगों ने बिना किसी कारण के चाकू से हमला कर दिया है।
इन सभी को चाकू लगने से गंभीर चोट आई है जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। इसमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वीडियो फुटेज के आधार पर तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में शुभम पवार, रोशन शर्मा और निहाल को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गए युवकों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है।
