बैतूल एसपी को हटाया:आदिवासी युवकों की पिटाई वाली घटनाओं पर गिरी गाज

बैतूल एसपी को हटाया:आदिवासी युवकों की पिटाई वाली घटनाओं पर गिरी गाज

थाना प्रभारी को बचाने के चक्कर में एसपी साहब का हो गया ट्रांसफर !

बैतूल जिले में लचर कानून व्यवस्था के कारण हो रही अपराधिक घटनाओं और लगातार दो आदिवासी समाज के युवकों की बेरहमी से पिटाई की घटनाओं के चलते सरकार ने बैतूल एसपी को हटा दिया है।बुधवार देर रात में जारी किए गए आदेश के तहत बैतूल एसपी सिद्धार्थ चौधरी को बैतूल से हटाकर सेनानी 8 वीं वाहिनी सशस्त्र छिंदवाड़ा पदस्थ कर दिया है।

बैतूल में नए एसपी की पद स्थापना नही की गई है।

थाना प्रभारी के झुठ से एसपी पर आई मुसीबत भीम सेना प्रदेश प्रभारी पंकज अतुल 

भीम सेना प्रदेश प्रभारी पंकज अतुल करने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट की है जो खूब वायरल हो रही है प्रदेश प्रभारी द्वारा लिखा गया कि आखिर थाना प्रभारी के झुठ से श्री सिद्धार्थ चौधरी जी आये मुसीबत में…मुलताई थाना क्षेत्र विदेशी युवक को गायब करने के आरोप में थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा को बचाने के चक्कर में बैतूल जिले के जांबाज पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ चौधरी को पुलिस मुख्यालय ने हटा दिया- मामला जनता को दिखाने के लिए कुछ और था कि अनुसूचित जनजाति पर अत्याचार के कारण हटाया गया जबकि उक्त पोस्ट में दस्तावेज चीख चीख़कर कह रहे हैं कि टीआई प्रज्ञा शर्मा की जालसाजी के चलते ही हटाये गए हैं….उल्लेखनीय है कि जिले में आदिवासियों के खिलाफ लगातार हो रही मारपीट और बर्बरतापूर्ण घटनाओं के बीच हाल ही में बांसपानी निवासी आदिवासी युवक आशीष परते (24) के साथ निवस्त्र कर बर्बरतापूर्ण मारपीट करने का मामला सामने आने पर भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगाबाई उइके ने बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की।जिले के पांचों विधायकों ने बांसपानी निवासी युवक के साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट की घटना की जानकारी मुख्यमंत्री को देकर बताया कि इस तरह की घटनाओं से बैतूल जिले में रोष पनप रहा है।अपराधियों के बुलंद हौसले और पुलिस की लापरवाही के चलते आमजन असुरक्षित महसूस कर रहा है। जिले के पांचों विधायकों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर आदिवासी युवक के साथ बर्बरतापूर्ण घटना करने वाले मुख्य आरोपी चेंट उर्फ शोहराब सहित उसके साथियों के साथ सख्त से सख्त कार्यवाही एवं इस मामले में दोषी पुलिस प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्यवाही करने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने विधायकों को त्वरित कार्यवाही करने का भरोसा दिया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.