Betul crime:बैतूल सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल
बैतूल सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल

बैतूल सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार बैतूल देश की सर्वोच्च अदालत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी भीमसेना के प्रदेश संयोजक पंकज अतुलकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शाम को आरोपी को न्यायालय पेश किया जाएगा। एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि बैतूल निवासी भीमसेना के प्रदेश संयोजक पंकज अतुलकर ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी गई। पंकज ने अपने फेसबुक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एससी, एसटी तबके के लिए आरक्षण को लेकर दिए गए फैसले का विरोध जताते हुए एक पोस्ट शेयर करते हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश को मारने की धमकी दी पोस्ट में लिखा गया कि मुझे मौका मिला तो सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जिन्होंने अनुसूचित जनजाति के लोगों को गुलाम बनाने का फैसला सुनाया है और संविधान का उल्लंघन किया। ऐसे मानसिकता वाले सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश को मार दूंगा। इस पोस्ट के बाद भवानी गावंडे ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने एक्शन लेकर सीजीआई को धमकी देने वाले आरोपी को हिरासत में ले जेल भेज दिया है।
यह है मामला जाने एक नज़र में
बैतूल दिन सोमवार को दिनांक 5/08/24 को भीमसेना के अध्यक्ष पंकज अतुलकर द्वारा स्वयं की फेसबुक आईडी पर सुप्रीम कोर्ट के माननीय न्यायाधीश महोदय को जान से मारने की धमकी देकर अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोगो भड़काने संबंधी पोस्ट सोशल मीडिया फ़ेसबुक पर पोस्ट की गई जिस पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 283/24 धारा 196(1)351(3) BNS 66 IT ACT का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया विवेचना दौरान आरोपी पंकज अतुलकर कि तलाश पतारसी की गई जो आरोपी पंकज पिता भिखारीलाल अतुलकर उम्र 34 साल निवासी लिंक रोड बैतूल को आज दिनांक 06/08/24 को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के क़ब्ज़े से उसका मोबाइल फ़ोन जप्त किया गया तथा आरोपी पंकज अतुलकर को माननीय सीजेएम न्यायालय पेश किया गया है उपरोक्त कार्यवाही मे निरी.रविकान्त डेहरिया,सउनि किषोरीलाल सल्लाम, प्रआर हितुलाल, आर मंतराम, आर अनिरूध्द, आर मनोज एवं आर नरेन्द्र की विशेष भूमिका रही है ।
