Fake Death Certificate: बैतूल फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर करोड़ों की जमीन लाखों में खरीदी महिला न्याय के लिए भटक रही 

बैतूल फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर करोड़ों की जमीन लाखों में खरीदी महिला न्याय के लिए भटक रही 

बैतूल जिले में भू-माफिया द्वारा फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर करोड़ों की जमीन को लाखों में हड़पने का मामला सामने आया है, जिससे वास्तविक भूमि मालिक न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। इस गंभीर धोखाधड़ी के बावजूद, प्रशासनिक स्तर पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, बैतूल जिले में कुछ भू-माफिया तत्वों ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर सरकारी दस्तावेजों में हेरफेर किया। इसके माध्यम से, उन्होंने जीवित भूमि मालिक महिला के पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना कर उनकी बहुमूल्य जमीनों को बेहद कम कीमत पर अपने नाम स्थानांतरित कर लिया। इस प्रक्रिया में, उन्होंने राजस्व विभाग के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी नामांतरण कर लिया गया। वास्तविक भूमि मालिक महिला जो अभी जीवित हैं अचानक अपनी जमीनों से बेदखल हो गए हैं। वे न्याय की गुहार लगाते हुए विभिन्न सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इस धोखाधड़ी के कारण मानसिक रूप से प्रताड़ित चल रही है वही परिवार आर्थिक संकट में हैं और उनके पास आजीविका का कोई साधन नहीं बचा है।इस गंभीर मामले के उजागर होने के बावजूद, स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों ने अभी तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया है। भू-माफिया के खिलाफ न तो कोई मामला दर्ज किया गया है और न ही फर्जी दस्तावेजों को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस उदासीनता के चलते, प्रभावित लोग न्याय से वंचित हैं और भू-माफिया बेखौफ अपने कृत्यों को अंजाम दे रहे हैं।वही पीड़ित महिला का कहना है कि मेरे पति जिनकी मृत्यु को 7 साल हो गए हैं वही उनकी मौत जिला अस्पताल में हुई और वहीं से मृत्यु प्रमाण पत्र भी बना लेकिन भूमाफिया द्वारा पैसे के दम पर उनका मृत्यु प्रमाण पत्र हरजी तरीके से बना लिया और मेरी जमीन मेरे बिना मर्जी के अधिकृत का अपने नाम कर ली वही अब पीड़ित महिला ने कलेक्टर एसपी ऑफिस आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वही अधिकारियों से अपील की है कि वे इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर उनकी मांग है कि फर्जी दस्तावेजों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें उनकी जमीनें वापस मिल सकें ।पीड़ित महिला का कहना है कि मेरे साथ जो घटना हुई है उसमें प्रशासनिक तंत्र की खामियो की वजह से भू माफिया द्वारा ऐसे फर्जी तरह से लोगों की जमीन हड़प कर अपने नाम कर रहे हैं। यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो यह मामला और भी गंभीर रूप ले सकता है। और ऐसे ही गरीबों की जमीन हड़प ली जाएगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.