Betul News:पूर्व थाना प्रभारी मुलताई के निलंबन तक भीमसेना प्रभारी मध्यप्रदेश कल से करेंगे अन्न त्याग
पूर्व थाना प्रभारी मुलताई के निलंबन तक भीमसेना प्रभारी मध्यप्रदेश कल से करेंगे अन्न त्याग
100 डायल कर 5 नवंबर को जनता ने किया था विदेशी युवक को मुलताई थाना प्रभारी के सुपुर्द

मुलताई की पूर्व थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा की जिले से रवानगी के बाद भी एक प्रकरण में उनके द्वारा विदेशी युवक को जांच पड़ताल छोड़े जाने का मामला तूल पकड़ रहा है।5 नवंबर 20230को एक नाइजीरियन युवक को 100 डायल के माध्यम से मुलताई की जनता ने मुलताई थाना प्रभारी के सुपुर्द किया था और अगले ही दिन तत्कालीन थाना प्रभारी ने संदिग्ध युवक को फ़रार करवा दिया। यह आरोप भीम सेना के प्रदेश प्रभारी ने लगाए। विधान सभा प्रश्न से लेकर तमाम विरोध के बाद प्रज्ञा शर्मा का तबादला जिले से बाहर तो हो गया लेकिन भीम सेना अभी भी टी आई की बर्खास्तगी की मांग पर अड़ी हुई है। इसी के चलते अब भीम सेना प्रदेश प्रभारी 5 अप्रैल से अन्न त्याग प्रदर्शन पर आमादा है।
यह है पूरा मामला
भीम सेना प्रदेश प्रभारी का आरोप है कि उक्त घटना में विदेशी युवक के पास किसी भी प्रकार के कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे जिससे साफ साफ प्रतीत होता था कि युवक अनाधिकृत रूप से देश में प्रवेश कर देश में अराजकता फैलाने का प्लान बनाकर आया होगा। क्योंकि जिस समय जनता ने विदेशी युवक 100 डायल के हवाले किया था उस समय ताप्ती पूर्णिमा का मेला मुलताई क्षेत्र में लगा हुआ था जिसमे लगभग एक लाख लोग मेले में आये हुए थे। साथ ही आमला में एयरफोर्स स्टेशन भी हैं फिर भी 24 घण्टे से अधिक समय थाना प्रभारी ने थाने में रखकर नियमो की धज्जियां उड़ाई थी। भीमसेना संगठन के संज्ञान में मामला आते ही वैधानिक शिकायत 14 नवम्बर को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी से की गई थी जिन्होंने किसी प्रकार से कोई भी कार्यवाही थाना प्रभारी की लापरवाही पर नहीं कि थी इसलिए ज़ोन के उप पुलिस महानिरीक्षक जगतसिंह राजपूत 3 दिसम्बर को बैतूल आये थे तब भी शिकायत की पुनरावृत्ति की गई , डीआईजी ने जांच शुरू करने के निर्देश देते हुए जांच मुलताई एसडीओपी सुरेश पाल को जांच सौपी। भीम सेना प्रभारी पंकज अतुलकर ने बताया कि जांच में भीमसेना मुखिया होने के नाते उनके 19जनवरी 2024 को बयान भी एसडीओपी कार्यालय मुलताई में दर्ज किए गए। जब पुलिस अधिकारियों द्वारा चिन्हित प्रकरण को दबाने और भ्रष्टाचार को सहयोग करने का मामला सामने आया तो जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके द्वारा विधानसभा सत्र में प्रश्न लगाया गया तो विधानसभा में झूठ परोसा गया था।
अनशन का एलान सोशल मीडिया पर
घटना को इतना लम्बा समय बीत चुका है कि मुलताई थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा को स्थानांतरित किया जा चुका है और 6 माह बीत जाने के बावजूद भी जांच प्रभावित करने के साथ साथ गलत का सहयोग किया जा रहा है।इसी के चलते अब पंकज ने 5 अप्रैल शुक्रवार से लोकसभा की आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए अकेले डॉ आंबेडकर चौक बैतूल में अन्न त्याग अनशन करने की घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम कर दी है।उन्होंने स्पष्ट तौर पर यह एलान किया है कि अन्न त्याग अनशन की समय सीमा केवल विदेशी युवक का सहयोग करने वाली थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा के निलंबन या बर्खास्तगी का होगी।
