Crime News:देर रात हाउसिंग बोर्ड कालोनी में चली गोली गंज थाने में मामला दर्ज
देर रात हाउसिंग बोर्ड कालोनी में चली गोली गंज थाने में मामला दर्ज

बैतूल शहर में अपराधियो के हौसले बुलंद होते नज़र आ रहे हैं अपराधियो को पुलिसिंग का जरा सा भय नही रहा है फरियादी राहुल कटारे पहुंचा थाने बैतूल निवासी शांति नगर गौठाना में रहने वाले एक व्यक्ति पर अंकित दीक्षित अनु गोयल द्वारा गाली गलौज कर मारपीट की एवं बंदूक निकालकर फायरिंग भी की जिसका कैफ पुलिस द्वारा घटना स्थल से बरामद कर लिया गया है फरियादी द्वारा बताया गया कि बुधवार के दिन समय लगभग 9 बजे में अपने घर से स्कूटी इटारसी रोड गया था जहां पर मेरे दोस्त ऋतिक खंडेला और विवेक पांडे अपनी कर से थे हमारे वहां पर आपसी बातचीत हो रही थी तो मैं स्कूटी रोड पर खड़ी करके अपने दोस्त ऋतिक खंडेलवाल को विवेक पांडे की कर से इटारसी रोड से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी छोड़ने के लिए गया था लेकिन आईका भोजनालय के पास रोड पर खड़े होकर दोस्त आपस में बात कर रहे थे तभी 6 से 7 लोग कार से अचानक आकर मारना चालू कर दिया वही उसमें से एक युवक ने बंदूक निकालकर गोली चाला दी गलीमत रही कि किसी को गोली नही लगी, वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल से कारतूत का कैफ बरामत हुआ है जिसे पुलिस ने ज़ब्त किया आरोपियों के ख़िलाफ़ गंज थाने में IPC 294,323,336,506,34 धाराओं में मामला दर्ज़ कर लिया है।
