Betul News:ढाबे के बाथरूम में मिला जला हुआ शव,मृतक की नहीं हुई शिनाख्त
ढाबे के बाथरूम में मिला जला हुआ शव,मृतक की नहीं हुई शिनाख्त

नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम चिचंडा के सीमा में स्थित ढाबे के पास बने बाथरूम में जला हुआ शव मिलने का मामला सामने आया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रभातपट्टन पुलिस चौकी के उप निरीक्षक रघु काकोडे ने बताया गुरुवार को ग्राम चिचंडा के सीमा में स्थित बंद पड़े क्रेजी फूड ढाबा के पीछे कुछ दूरी पर बने बाथरूम में पूरी तरह जलकर कंकाल में तब्दील हो चुका शव मिला होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखा तो बाथरूम में जला हुआ शव पड़ा हुआ था। श्रीकाकोड़े ने बताया शव की जो हालत है उससे अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो रहा है कि शव पुरुष का है या महिला का। घटना की जानकारी एफएसएल टीम को दी है । एफएसएल टीम शाम तक नहीं पहुंची थी। एसएफएल टीम की जांच के बाद ही खुलासा होंगा। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
