Betul News:हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के लिए कलेक्ट्रेट में लगाया कैंप
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के लिए कलेक्ट्रेट में लगाया कैंप
371 वाहन मालिकों का हुआ एचएसआरपी रजिस्ट्रेशन

बैतूल। वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाए जाने के लिए शनिवार 9 मार्च को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कैंप का आयोजन किया गया। जिला परिवहन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार उच्च न्यायालय जबलपुर में विचाराधीन याचिका 743612021 विरूद्ध मध्य प्रदेश शासन व अन्य में सुनवाई में 1 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत वाहनों में वाहन विनिर्माता व अधिकृत डीलर्स के माध्यम से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है।शनिवार को आयोजित कैंप में 371 वाहन मालिकों ने आधार कार्ड, वाहन का आरसी कार्ड के माध्यम से एचएसआरपी का आवेदन किया। इसके लिए शासन के निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा कर एचएसआरपी का आवेदन किया गया। उल्लेखनीय है कि शासन के नवीन आदेश के अनुसार हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट को देशभर में परिवहन विभाग के द्वारा वाहनों के लिए लगाना अनिवार्य कर दिया गया हैं। एचएसआरपी नही लगाने पर नियमानुसार जुर्माना देय होगा।
