Betul News:कप्तान सख्त तो नीचले स्तर के अधिकारी सुस्त!

कप्तान सख्त तो नीचले स्तर के अधिकारी सुस्त!

बैतूल जिस तरह शहर में बढ़ता अपराध को लेकर लोगों का कहना है कि पुलिस की कार्यप्रणाली बहुत ही सुस्त तरीके से चल रही है जहां पर अपराधी आए दिन अपराध करते रहते हैं वहीं अब तो शहर में एक नया चलन बनता जा रहा है जहां पर गैंग बनाकर लोगों को मारा जा रहा है और उसका वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर लोगों के मन में डर का माहौल बनाया जा रहा है। हाल ही में कुछ दिन पहले चिचोली क्षेत्र में एक ढाबे पर कुछ युवकों द्वारा दो व्यक्ति को बेरहमी से पीटा गया था हालांकि उसमें जिले के कप्तान एसपी सिद्धार्थ चौधरी के सक्त रुख से मारपीट कर रहे हैं युवकों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया, लेकिन ढाबे पर हुए झगडे की तर्ज पर एक बार फिर चिचोली में कुछ युवको द्वारा घर में आराम कर रहे युवक को बुला कर बेरहमी से पीटा गया और उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक युवक को 4 से 5 लोग किस तरह मार रहे हैं

ऐसा लगता है कि चिचोली क्षेत्र में खाकी का अपराधियों को थोडा भी खोफ नही बचा वही फरियादी का कहना है कि मेरे बचाओ में मेरी पत्नि आई तो अपराधियो द्वारा मेरी पत्नि के साथ भी धक्का मुक्की की गई जान से मरने की धमकी दी गई इस संबंध में स्थानीय थाने पहुंचे और पीड़ा बताइए तो थाना प्रभारी द्वारा मेरी पत्नी की ना सुनते हुए। मामूली धाराओं पर मामला दर्ज कर खाना पूर्ति कर दी गई वही फरियादी का कहना है कि जीन युवकों ने मेरे साथ मारपीट की आदतन अपराधी है मारपीट करने वाले में शुभम जायसवाल, विक्की राठोर, अंकुर आर्य, गोपी आर्य द्वारा मेरे साथ बेरहमी से मारपीट की गई। अब देखना यह होगा कि जिले के कप्तान की शक्ति के बावजूद शहर में इस तरह की घटनाएं होना जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि कप्तान तो सख्त दिखाई दे रहे है लेकिन निचले  स्तर के अधिकारी सुस्त नजर दिखाई दे रहे है इसलिए तो जिले में अपराध और अपराधीओ की तादाद बढ़ती जा रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.