Betul News:बैतूल में ब्लैकमेलिंग का मामला: पिता-पुत्र पर कार्रवाई की मांग, प्रशासन कब उठाएगा कदम?

बैतूल में ब्लैकमेलिंग का मामला: पिता-पुत्र पर कार्रवाई की मांग, प्रशासन कब उठाएगा कदम?

बैतूल जिले में इन दिनों एक गंभीर मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है। ब्लैकमेलिंग के आरोपों से घिरे एक पिता-पुत्र के खिलाफ अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई न होने से जनता में भारी रोष उत्पन्न हो रहा है। जनता का आरोप है कि इस पिता-पुत्र ने बिना किसी प्रमाण के गलत खबरें प्रकाशित कर कई लोगों को बदनाम करने का प्रयास किया है, और उनके द्वारा ब्लैकमेल करने के अनेक प्रयास किए गए हैं।शुक्रवार को एसपी कार्यालय में एक ताजा आवेदन जमा किया गया था, जिसमें शिकायतकर्ता ने उल्लेख किया कि बिना उनकी अनुमति के उनकी तस्वीर का उपयोग कर एक खबर प्रकाशित की गई। इसके परिणामस्वरूप उन्हें सामाजिक विवाद का डर सता रहा है। आवेदक ने स्पष्ट किया कि उन्होंने इस पिता-पुत्र को किसी भी प्रकार का ज्ञापन या बयान नहीं दिया था, इसके बावजूद उनके खिलाफ गलत खबर बनाई गई।यह मामला इसलिए भी चिंता का विषय बन गया है क्योंकि बिना सहमति के किसी की तस्वीर का इस्तेमाल करना और मनगढ़ंत कहानियों के आधार पर खबरें बनाना किसी भी तरह से सही नहीं है। खबर में यह भी बताया गया है कि इस पिता-पुत्र के खिलाफ पहले भी ऐसे मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जब वे पूर्व सारणी में रहते थे, लेकिन अपनी पुरानी आदतों से वे बाज नहीं आ रहे हैं।ब्लैकमेलिंग का यह सिलसिला जारी रहने से बैतूल की जनता में असुरक्षा और निराशा का माहौल बन गया है। लोगों का कहना है कि पिता-पुत्र ने ब्लैकमेलिंग के लिए हर संभव रास्ता अपनाया है और अब प्रशासन से उन्हें न्याय की उम्मीद है। जनता की नजरें अब बैतूल कलेक्टर और एसपी पर टिकी हुईं हैं कि वे इस गंभीर मामले में कब करवाई करेंगे

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.