Betul News:आदिवासी युवती से दुष्कर्म और जबरन शादी का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मामला

आदिवासी युवती से दुष्कर्म और जबरन शादी का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बैतूल। थाना कोतवाली बैतूल में एक 20 वर्षीय आदिवासी युवती ने विष्णुपुर थाना चोपना निवासी एक डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने पहले उसे शादी का झांसा दिया और फिर जबरन दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता ने बताया कि वह अपने मामा के घर पिछले 9-10 वर्षों से रह रही थी, जहां आरोपी डॉक्टर भी रहता था। डॉक्टर ने पहले उसे शादी का प्रस्ताव दिया जिसे उसने ठुकरा दिया। 11 अक्टूबर 2024 की रात बाथरूम जाने के दौरान डॉक्टर ने उसके साथ जबरदस्ती की और धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो बदनाम कर देगा।डॉक्टर ने 1 नवंबर 2024 को अपनी मां की तबीयत का बहाना बनाकर युवती के माता-पिता को भरोसे में लिया और उसे भोपाल ले गया। वहां एक महीने तक उसने युवती को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जबरन शादी कर ली और उसे अपने घर विष्णुपुर ले गया। युवती ने बताया कि शादी के बाद भी उसे धमकाया और शारीरिक शोषण किया।4 फरवरी 2025 को युवती ने किसी तरह अपने पिता से संपर्क किया और उन्हें अपनी परेशानी बताई। 5 फरवरी को जब उसके पिता और परिवार वाले उसे लेने गए, तो डॉक्टर प्रीतम और उसकी मां ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़िता के मुताबिक, डॉक्टर ने उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई।डरी-सहमी युवती ने आखिरकार 5 फरवरी को अपने परिवार के साथ थाने पहुंचकर डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर और उसकी मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.