Betul News:शहर में चेन स्नैचर सक्रिय शिक्षिका के गले से मंगलसूत्र और सोने की चेन खींचकर भागा बदमाश

शहर में चेन स्नैचर सक्रिय शिक्षिका के गले से मंगलसूत्र और सोने की चेन खींचकर भागा बदमाश

बैतूल शहर में बदमाशों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। मंगलवार शाम को स्कूटर सवार बदमाश शिक्षिका के गले से मंगलसूत्र और सोने की चेन छीन कर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी आशीष सिंह पवार ने बताया कि मंगलवार की शाम को महावीर वार्ड टिकरी निवासी शिक्षिका आभा पाठा पति नारायण पाठा अपने दो बच्चों से साथ स्कूटी से घर आ रही थी। घर के समीप एक अज्ञात स्कूटर चालक बदमाश ने महिला के गले से मंगलसूत्र और सोने की चैन खींचकर भाग गया। आरोपी स्कूटर से नही भाग पाया तो वह गाड़ी छोड़कर पैदल ही भाग गया।पुलिस ने घटना स्थल से आरोपी की स्कूटी बरामद की है। गाड़ी के नंबर के आधार पर स्कूटी रजिस्टर्ड नहीं है। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बताया जा रहा हैं कि शिक्षिका दनोरा के स्कूल में पदस्थ है। अपने दोनों बच्चों के साथ स्कूटी से घर आ रही थी इसी दौरान वारदात हुई है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.