Betul News: सदर में खड़िया का सट्टा स्वर्ण युग संरक्षण किसका!
सदर में खड़िया का सट्टा स्वर्ण युग संरक्षण किसका!
![]()
सदर क्षेत्र में इन दिनों खड़िया नामक युवक को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। गली-गली में एक ही सवाल लोगो के मन में आ रहा है आख़िर खड़िया का सट्टे का कारोबार अचानक कैसे परवान चढ़ गया? जवाब देने वाला सिस्टम, हमेशा की तरह, मौन व्रत पर है।सूत्रों की मानें तो खड़िया का नेटवर्क अब छोटे-मोटे खेल से निकलकर “सेट सिस्टम की छांव में फल-फूल रहा है। कहा जा रहा है कि पर्दे के पीछे एक सफेद कॉलर मौजूद है दिखने में जितना उजला, काम उतने ही काले। यही वजह है कि खड़िया का धंधा बेखौफ चलता दिख रहा है और पुलिस को भनक तक नहीं है स्थानीय लोगों का कहना है कि सट्टे की रकम, सेटिंग और संरक्षण तीनों का तालमेल ऐसा है कि कार्रवाई का नाम आते ही थाने में विचार-विमर्श शुरू हो जाता है। अगर पकड़ भी लिया गया तो क्या? यही सवाल सबसे बड़ा है। सूत्र बताते हैं कि गिरफ्तारी की सूरत में राजनीतिक दबाव का अंदेशा पुलिस को पहले से डराता है। नतीजा कौन पकड़े, कौन माता पच्ची करे? वैसे खड़िया एक सत्ता पक्ष में अपनी अच्छी पकड़ रखता है इतना ही नहीं किसी गंज वाले नेता ने परमिशन दिलाई है ऐसा लोग बोलते हैं लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है इसका पता तो परमिशन लेने वाला जनता है और देने वाला जिस के लिए ली वो जाने! लेकिन इस बात से इनकार भी नहीं किया जा सकता कि खड़िया का सट्टा जोरो पर चल रहा है !
