Betul News:ट्रांसफर के बावजूद पंचायत में डटे हैं सचिव, अवैध निकासी का आरोप

जिला पंचायत सीईओ से की शिकायत, सचिवों पर कार्रवाई की मांग

ट्रांसफर के बावजूद पंचायत में डटे हैं सचिव, अवैध निकासी का आरोप

जिला पंचायत सीईओ से की शिकायत, सचिवों पर कार्रवाई की मांग

बैतूल। ग्राम पंचायत केकडियाकला जनपद पंचायत भीमपुर में पदस्थ सचिव और अन्य सचिवों पर ट्रांसफर आदेश के बावजूद कार्यमुक्त नहीं होने और अवैध रूप से पंचायत में डटे रहने का आरोप लगाया गया है। जिला पंचायत कार्यालय बैतूल द्वारा 9 जून को आदेश जारी करते हुए जिले की कई ग्राम पंचायतों में पदस्थ सचिवों का अन्य जनपद पंचायतों की ग्राम पंचायतों में ट्रांसफर कर दिया गया था। साथ ही उन्हें एफतरफा रिलीव भी कर दिया गया था। शिकायतकर्ता पवन मालवी ने जिला पंचायत सीईओ को लिखित शिकायत में बताया कि ट्रांसफर और रिलीविंग आदेश के बावजूद केकडियाकला सचिव आज भी ग्राम पंचायत में कार्यरत हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान वे अवैध तरीके से पंचायत की राशि निकालकर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। शिकायत में कहा गया है कि केकडियाकला सचिव सहित अन्य सचिव भी आदेशों की अवहेलना कर अपने पुराने पदस्थ स्थानों पर कार्य कर रहे हैं, जिससे शासन के आदेशों की खुली अवहेलना हो रही है। पवन मालवी ने जिला पंचायत सीईओ से मांग की है कि सचिवों के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके ट्रांसफर स्थान पर रिलीव कराया जाए और अवैध निकासी की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।शिकायतकर्ता पवन मालवी ने यह भी आरोप लगाया है कि केकडियाकला सचिव और अन्य सचिवों को कुछ जनप्रतिनिधियों का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते वे ट्रांसफर आदेश के बावजूद ग्राम पंचायत में डटे हुए हैं और प्रशासनिक कार्रवाई से बचते आ रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की शह पर ही वे पंचायत की आर्थिक व्यवस्थाओं में अनियमितता कर रहे हैं और नियमों की खुलेआम अनदेखी कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.