Betul News:प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कांग्रेस जनों ने जामठी में किया भव्य स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कांग्रेस जनों ने जामठी में किया भव्य स्वागत

कांग्रेस के 138 वे स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए रवाना हुए नागपुर

बैतूल। कांग्रेस के 138 वे स्थापना दिवस पर नागपुर में आयोजित हम हैं तैयार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) हेमन्त वागद्रे के नेतृत्व में भव्य स्वागत कर उन्हे बधाई प्रेषित की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फोर लेन पर जामठी के पास गर्म जोशी से स्वागत किया। जीतू पटवारी भोपाल से नागपुर सड़क मार्ग से कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, इस दौरान सुबह लगभग 9 बजे फोर लेन पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हो गये थे। जिले से कांग्रेस जन सैकड़ों वाहन से श्री पटवारी के साथ नागपुर रवाना हुए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे के नेतृत्व में हेमन्त पगारिया, राजेश गावण्डे, लल्ली वर्मा, अनुराग मिश्रा, विनोद सोनी, मनीष देशमुख, राजकुमार दीवान, मोनू बड़ोनिया, प्रतीक सोनी, गजेन्द्र खलतकर, नेकराम यादव, सुरका सिंह, महेश उइके, नवी यादव, बंटी कापसे , सचिन पवांर, मनीष घोटे, दीपक पवांर, लक्ष्मीकांत यादव, दादू मिश्रा, संतोष दीवान आदि सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.