Betul News:धर्म की आड़ में काले काम? युवा को सिखा रहे नबर दो के काम अनोखा सच’ ने खुद किया खुलास!
धर्म की आड़ में काले काम? युवा को सिखा रहे नबर दो के काम अनोखा सच’ ने खुद किया खुलास!

बैतूल |कुछ दिन पहले धर्म की आड़ में काले काम युवाओं को सिखा रहे नबर दो के काम शीर्षक खबर ने इलाके में हलचल पैदा कर दी थी। इस खबर को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं, लेकिन अब इस पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है।अनोखा सच की टीम ने जब इस खबर की जमीनी हकीकत तलाशी तो जो सच्चाई सामने आई, वह चौंकाने वाली निकली। अनोखा सच न्यूज पोर्टल की जांच में पता चला कि यह खबर कुछ लोगों द्वारा एक महाराज और पवित्र नगरी के कुछ प्रतिष्ठित लोगों की छवि खराब करने के उद्देश्य से जानबूझकर भिजवाई गई थी।खबर पूरी तरह पुष्टि के बिना भेजी गई थी इसके पीछे व्यक्तिगत द्वेष और बदनाम करने की साजिश नजर आई कोई ठोस प्रमाण या आधार जमीनी स्तर पर नहीं मिला गौरतलब है कि इस खबर को प्रकाशित करते समय ही अनोखा सच ने स्पष्ट कर दिया था कि इस खबर की पुष्टि नहीं करते यह एक विवादित खबर है! और आखिर वहीं बात हुई अनोखा सच न्यूज पोर्टल की टीम ने जब ग्राउंड जीरो पर उतरकर पवित्र नगरी में हर उस व्यक्ति हर उस आम नागरिक से जब पूछा गया तो उनके द्वारा वास्तविकता हकीकत बताई गई और इसलिए अनोखा सच इस खबर के माध्यम से खंडन करता है।हम आम जनता के मुद्दों को उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो भी गलत करता है, उसके खिलाफ बेबाक लिखते हैं लेकिन किसी निर्दोष व्यक्ति को बदनाम करना हमारी नीति के खिलाफ है।हम डरते हैं तो सिर्फ भगवान से इंसानों से नहीं यही हमारी सोच है हम अनोखा सच ने अपनी गलती स्वीकार करते हैं और एक बात ये कि सच्चाई सामने आने पर सुधार ही असली पत्रकारिता है।
