Betul breaking news:बैतूल घोड़ाडोंगरी से फिल्मी स्टाइल में युवक के अपहरण के बाद तीन दिनों बाद होशंगाबाद में मिला युवक का शव  

बैतूल घोड़ाडोंगरी से फिल्मी स्टाइल में युवक के अपहरण के बाद तीन दिनों बाद होशंगाबाद में मिला युवक का शव 

बैतूल घोड़ाडोंगरी में सराफा बाजार से तीन दिनों पहले फिल्मी स्टाइल में अपहरण किए गए युवक दीपक बामने को मौत के घाट उतार दिया गया। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दीपक का शव पुलिस को होशंगाबाद में एक पुलिया के नीचे मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक अपनी दादी के साथ घोड़ाडोंगरी में रहता है। जबकि उसका छोटा भाई प्रकाश होशंगाबाद में प्राईवेट जॉब करता है। दोनों भाईयों के अलावा दीपक के दो भाई बहन और है। दीपक के पिता अनिल बामने ने दूसरी शादी की है। दूसरी पत्नी से उनकी दो संतान एक बेटा और बेटी है। अनिल अपनी दूसरी पत्नी और बच्चों के साथ शोभापुर पाथाखेड़ा में निवास करते है और पेशे से ट्रक चालक है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.