Betul News:मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं बिना डिग्री डॉक्टर इन पर नकेल कब सहाब!

मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं बिना डिग्री डॉक्टर इन पर नकेल कब सहाब!

चिचोली स्वास्थ्य विभाग में निराधार अनदेखी

बैतूल। चिचोली तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम नान्दरा मैं झोलाछाप डॉक्टर कर रहा है बिना डिग्री के मरीजो का इलाज स्वास्थ्य विभाग बना मुख दर्शन इस झोलाछाप बंगाली डॉक्टर के विरुद्ध अभी तक कोई करवाई नहीं किया जाना एक बड़े भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है। वैसे तो यह एक नहीं कई ऐसे डॉक्टरा है जो बिना डिग्रीके लगातार ग्रामीण अंचलों में अपना साम्राज्य फैलाएं हुए हैं क्योंकि इनको बोलने वाला कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं है इसलिए तो यह बेधड़क होकर ग्रामीण क्षेत्र में जाकर इलाज करते हैं और मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ लगातार हो रहा है न जाने इस तरह के डॉक्टर पर स्वास्थ्य विभाग कब नकल कसेगा वही जब इस मामले को लेकर चिचोली बीएमओ को कॉल किया गया तो उनके द्वारा पहले तो कॉल रिसीव नहीं किया गया जब कॉल रिसीव हुआ और उन्हें इस बिना डिग्री के इलाज कर रहे डॉक्टर के बारे में जानकारी दी तो उन्होंने तुरंत कॉल कट कर संवाददाता का नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया इससे यहां पता चलता है कि इन झोला छाप डॉक्टरो को स्वास्थ्य विभाग चिचोली का संरक्षण विशेष तौर पर प्राप्त है। डाक्टर से जब अनोखा सच के संवाददाता ने पूछा गया की आप के पास कोन सी डिग्री है तो डाक्टर ने बताया आरएमपी की डिग्री है। मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। और झोलाछाप डॉक्टर मालामाल हो रहे है इस बंगाली झोलाछाप डॉक्टर करीब 15-20 सालों से ऐसे ही बिना डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहा है। परंतु स्वास्थ्य विभाग इन 15 20 सालों में एक बार भी डॉक्टर के पास जाकर उसके विरुद्ध करवाई करने में असक्षम कारगर सिद्ध हुई। वही झोलाछाप डॉक्टर का कहना है कि चिचोली बीएमओ एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेरी जांच दो बार कर ली है और मेरी क्लीनिक में बीएमओ आ चुके हैं! इस बात की कितनी सच्चाई है यह तो पीएमओ साहब जानते हैं या फिर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी क्योंकि जिस तरह डंके की चोट पर झोलाछाप बंगाली डॉक्टर ने कहा है उससे तो ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं ना कहीं उच्च अधिकारियों की मिली भगत से इतने सालों ग्रामीण अंचलों में मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है डॉक्टर द्वारा इन्हें मोटी रकम पहुंचाई जाती होगी चिचोली विकासखंड में हजारों मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले बिना डिग्री वाले फर्जी डॉक्टर इसके बाद भी प्रशासन और जिम्मेदार मेडिकल महकमा फर्जी चिकित्सकों पर कार्रवाई से बच रहा है। चिचोली विकासखंड के ग्राम नान्दरा में सहित कई गांव के मरीज का झोलाछाप चिकित्सक बिना अनुमति अवैध क्लीनिक का संचालन कर रहे है।घोड़ाडोंगरी ब्लॉक मे कई झोलाछाप डॉक्टर जिनका (CMHO) कार्यलय बैतूल मे पंजीयन नहीं होना पाया गया! कई फर्जी क्लिनिक हो रहे संचालित जो बिना डिग्री के डॉक्टर एलोपेथीक का ट्रीटमेंट कर रहे जिससे सही जानकारी ना होने के आभाव मे लोगो की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे

इस गंभीर मुद्दे पर भी जल्द करेंगे बड़े खुलासे 

घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में भी कई डॉक्टर बिना डिग्री के मरीज का इलाज कर रहे हैं जिले में झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही नर्सिंग एक्ट को ठेंगा दिखाकर कथित डॉक्टर अपनी दुकान चला रहे हैं। वे अपनी कमाई के लिए लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य महकमे सहित प्रशासन को अवैध क्लीनिक संचालन की जानकारी तो है, लेकिन वे कार्रवाई से बचते हैं। विकासखंड के अधिकतर गावो में फर्जी डॉक्टर अपनी क्लीनिक खुलेआम चला रहे है। यहां तक की फर्जी डिग्री या बिना डिग्री के आधार पर भी लोगों का उपचार किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों को जांच करने तक की फुर्सत नहीं है। वही इस मामले को लेकर चिचोली बीएमओ डॉक्टर राजेश अतुलकर जी को कॉल किया परन्तु उनके द्वारा कॉल अटेंड नहीं किया 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.