Betul News:हार्टी फ्रूट ब्लूबेरी कंपनी की वजह से वर्धा डैम का जलस्तर हो रहा है लगातार कम किसानों के सामने खड़ी हुई एक बड़ी समस्या

हार्टी फ्रूट ब्लूबेरी कंपनी की वजह से वर्धा डैम का जलस्तर हो रहा है लगातार कम किसानों के सामने खड़ी हुई एक बड़ी समस्या

मुलताई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डेहर गांव के पास में सैकड़ो एकड़ में हार्टी फ्रूट ब्लूबेरी कंपनी का संचालन किया जा रहा है इस कंपनी में ब्लूबेरी नामक फल का उत्पादन किया जाता है इस फल को उगाने के लिए करोड़ों लीटर पानी की आवश्यकता होती है लेकिन कंपनी के पास में खुद का पानी नहीं है इसलिए कंपनी लगातार वर्धा डैम से पानी निकालने का काम कर रही है जबकि यहां वर्धा डैम किसानों के लिए बनाया गया था लेकिन इस वर्धा डैम से किसानों को कुछ भी फायदा होते नजर नहीं आ रहा अलबत्ता पूरे डैम का पानी कंपनी इस्तेमाल कर रही है जबकि इस मामले को लेकर क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने भी सवाल उठाया था वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार ने भी इस मुद्दे को उठाया था साथ ही साथ पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने इस मुद्दे को लेकर तो भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री को घेर लिया था लेकिन अधिकारियों की ऐसी क्या वजह है ऐसी क्या मजबूरी है ऐसा क्या कंपनी वालों से प्रेम है जो की कंपनी के ऊपर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं कर रही है कंपनी के कारण यह डैम अब अपने अस्तित्व को खोते नजर आ रहा है डैम के अंदर करोड़ों लीटर पानी भरा हुआ था लेकिन लगातार कंपनी बड़ी-बड़ी मोटरों के माध्यम से इस डैम को चूसने का काम कर रही है वही पानी नहीं मिलने से किसानों के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है क्योंकि डैम का पानी सूखने से आसपास के क्षेत्र में वाटर लेवल कम हो गया है वहीं पूरी तरह से किसान पानी के ऊपर निर्भर रहता है लेकिन किसानों का पानी यह प्राइवेट कंपनी लगातार निकल रही है अब यहां कंपनी किसानों को आत्म हत्या करने पर मजबूर कर रही है क्योंकि जब किसानों को पानी नहीं मिलेगा तो किसानों के सामने यही एक रास्ता बचेगा लेकिन कंपनी के ऊपर कार्यवाही नहीं होना एक बहुत बड़ा विषय है जबकि क्षेत्र के विधायक पूर्व विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कई सामाजिक संगठन के लोगों ने इस मुद्दे को उठाया है फिर भी शासकीय अधिकारी कार्यवाही नहीं करते दिखाई दे रहे हैं यहां एक शोध विषय है

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.