Holiday News:शीतलहर का असर जिले में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक 2 दिन का अवकाश घोषित

शीतलहर का असर जिले में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक 2 दिन का अवकाश घोषित

भिण्ड।मध्य प्रदेश लगातार बढ़ती ठंड, शीतलहर और तापमान में अचानक आई गिरावट को देखते हुए कलेक्टर भिण्ड ने जिले के सभी विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 05 जनवरी 2026 से 06 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया है।यह आदेश भिण्ड जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं अन्य सभी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। शिक्षक रहेंगे उपस्थित, कार्य होंगे नियमित कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा। सभी शिक्षक एवं विद्यालय स्टाफ अपने-अपने संस्थानों में नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे और अन्य शासकीय कार्यों का संपादन करेंगे। परीक्षाएं एवं आवश्यक गतिविधियां यथावत आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि परीक्षाएं,महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियां,एवं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पूर्ववत संचालित रहेंगे। इनमें किसी प्रकार का स्थगन नहीं किया गया है।स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया गया निर्णयप्रशासन का कहना है कि छोटे बच्चों पर अत्यधिक ठंड का सीधा प्रभाव पड़ता है।शीतलहर के चलते विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। लेकिन सवाल यह है कि बैतूल जिले में कब स्कूली बच्चों को राहत मिलेगी क्या ठंड का कहर बैतूल जिले में नहीं है! वैसे राजधानी भोपाल में भी स्कूल का टाईम बदल दिया है। अब देखना होगा कि क्या बैतूल में भी स्कूल की छुट्टी होगी या टाईम बदला जाएगा वैसे ही अगर दोनों में से एक भी आदेश होता है तो बैतूल जिले के स्कूली बच्चों के लिए राहत की सास होगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.