Betul News:आबकारी सर्कल इंस्पेक्टर वट्टी को तमीज सिखने की जरूरत!
आबकारी विभाग ने पकड़ी अवैध शराब आरोपी को भेजा जेल!
आबकारी सर्कल इंस्पेक्टर वट्टी को तमीज सिखने की जरूरत!

बैतूल जिले के ना जाने अधिकारी अपने आप को राजा समझने लगे हैं कब क्या बोल दे किस को मारने खड़े हो जाएं पता नहीं शायद अभी के अधिकारी जनता के लिए नहीं अपना जेब भरने के लिए भर्ती हो रहे हैं! या यूं कहा जा सकता है सता पक्ष से तार जुड़े हैं तो डर किस बात का आप से फिर क्या अगर किसी भी मामले में फोन लगाओ तो उठता ही नहीं जब सवाल करो तो अधिकारी कहता है कि में क्या जानता हूं या मेरे पास नंबर सेव है! तो शायद अधिकारी को इतना नहीं पता कि जब कोई फोन करे आप को फोन उठाना पड़ेगा आप को जनता की सेवा के लिए चुना है ना कि अपनी मर्जी चलाने के लिए आप को कोई फोन सूचना देने के लिए या किसी भी मामले में जानकारी के लिए फोन लगाया जाता है वही पत्रकारों के फोन आप को उठाना पड़ेगा सर्कल इंस्पेक्टर आप से रिश्तेदारी बनाने के लिए फोन नहीं करते हैं। आबकारी सर्कलल इंस्पेक्टर राजेश वट्टी के व्यवहार की सूचना बैतूल कलेक्टर को भी दी गई है। अब देखना होगा कि क्या कारवाई करते हैं। या यूंही पत्रकारों को डराने का काम किया जाएगा!लगभग 8 से 10 पत्रकारों के साथ उनका कहना है कि जब वे किसी मामले की जानकारी लेने के लिए संपर्क करते हैं, तो उन्हें या तो टाल दिया जाता है या फिर अभद्र तरीके से जवाब दिया जाता है। वैसे अधिकारी को पता होना चाहिए कि पत्रकार का काम जनता तक सच्चाई पहुंचाना है, लेकिन जब अधिकारी ही सहयोग नहीं करते, तो काम करना मुश्किल हो जाता है। सर्कल इंस्पेक्टर को लगता है कि हम उनसे रिश्तेदारी बनाने के लिए फोन कर रहे हैं, जबकि हम तो जनता की आवाज उठाने की कोशिश कर रहे हैं।
आबकारी विभाग ने पकड़ी अवैध शराब आरोपी को भेजा जेल!

बैतूल कलेक्टर के आदेशानुसार जिला आबकारी अधिकारी अंशुमान सिंह चढ़ार के निर्देशानुसार आबकारी व्रत चिचोली में संयुक्त दबिश देकर कार्यवाही की की गई इस दौरान ग्राम महतपुर थाना मोहदा, में आरोपी कैलाश पिता श्याम लाल धुर्वे आयु 32 वर्ष के मकान से देशी एवं विदेशी मदिरा के अलग अलग ब्रांड की 11 पेटियों में कुल 107.1 लीटर अवैध शराब जब्त कर कब्जे आबकारी लेकर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) a ,34(2) के अंतर्गत 1 प्रकरण कायम किया गया,जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 40000 ₹ है! उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार देवांगन , गौरव पांडेय,राजेश कुमार वट्टी, पूजा मालवीय एवं आबकारी स्टाफ एवं होम गार्ड सैनिक उपस्थित रहे। वही आबकारी अधिकारी द्वारा कहा गया कि लगातार अवैध रूप से बिक रही शराब पर उक्त कार्यवाहियों निरंतर जारी रहेगी।
