Betul News:शिक्षा के मन्दिर में अवैध शराब का भंडारण  आबकारी विभाग और पुलिस ने की कारवाई 

शिक्षा के मन्दिर में अवैध शराब का भंडारण  आबकारी विभाग और पुलिस ने की कारवाई 

बैतूल वैसे तो स्कूलों और कॉलेजों में आप ने अभी तक शिक्षा लेते हुए बच्चों को देखा होगा लेकिन चिचौली थाना क्षेत्र में एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां चिचोली में आबकारी और पुलिस ने एक बंद कॉलेज पर छापामार कार्रवाई की जिसमें भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारण की गई शराब को आबकारी व पुलिस ने पकड़ा है प्राप्त जानकारी के अनुसार चिचोली के बालाजी कालेज में आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने आज सुबह छापा मार कार्यवाही कर और भारी मात्रा में अवैध शराब के भंडारण को जब्त किया। बैतूल जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चडार ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 18 पेटी देशी और विदेशी शराब जप्त की गई है इस कार्रवाई में आबकारी की टीम ने चिंचोली पुलिस की सहायता ली और आज सुबह छापामार कार्रवाई की है यह कॉलेज फिलहाल बंद बताया जा रहा है हालाकि अभी आबकारी की कार्रवाई चल रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.