Harda News:हरदा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट: आग के गोले बरसे, भारी संख्या में लोग घायल
हरदा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट: आग के गोले बरसे, भारी संख्या में लोग घायल

मंगलवार सुबह, मध्य प्रदेश के हरदा जिले के बैरागढ़ में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लग गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं घायलों की संख्या की अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
हादसे की जानकारी
यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। मगरधा रोड स्थित पटाखा फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया, जिसके बाद आग लग गई। विस्फोट में 11 से 15 धमाके हुए, जिससे कई मजदूर घायल हो गए। और साथ ही फटाका फैक्ट्री के आसपास के पूरे एरिया में भी आग की लपट के कारण भारी नुकसान हुआ है। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
हादसे के कारण
हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि पटाखा बनाने के दौरान कोई खराबी हुई होगी, जिसके कारण विस्फोट हुआ।
सुरक्षा मानकों की अनदेखी
यह हादसा पटाखा फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का नतीजा माना जा रहा है। पटाखा बनाने के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता है, जिसके कारण अक्सर ऐसे हादसे होते रहते है।
हरदा की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने बुलाई आवश्यक बैठक
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, एसीएस श्री अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड श्री अरविंद कुमार हेलीकॉप्टर से जाने के निर्देश दिए भोपाल, इंदौर में मेडिकल कालेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने को कहा इंदौर, भोपाल से फायर ब्रिगेड की दमकलों को भेजा जा रहा है राहत कार्यों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी किए
हरदा फटाका फैक्ट्री में विस्फोट के बाद बैतूल से भेजी गई मदद

हरदा में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट के बाद बैतूल से पुलिस और प्रशासन ने जिला चिकित्सा और सुरक्षा के लिए मदद भेजिए यहां से एंबुलेंस डॉक्टर का स्टाफ दवाई एवं फायर ब्रिगेड हरदा के लिए रवाना की गई है कलक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि बैतूल शारदा के लिए सर्जन वार्ड बाय नर्सिंग स्टाफ हरदा के लिए रवाना किया गया यहां चिकित्सा सुविधा के लिए 7 एंबुलेंस भी रावण की गई जबकि इमरजेंसी मेडिकल की ड्रेसिंग किट और दवाइयां भी भेजी गई है जिले से चार फायर विकेट भी हरदा के लिए रवाना की गई जिसमें बैतूल से दो सारणी से एक और चिचोली से एक फायर ब्रिगेड को रवाना किया गया है जिले से भेजी गई साथ एंबुलेंस में पायलट और ईएमटी का स्टाफ रवाना किया गया जबकि जिला चिकित्सालय से सर्जन भेजे गए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल जोशी ने बताया कि जिले से पुलिस बल भी रवाना किया गया वह सोए और दो एसडीओपी हरदा के लिए रवाना किए गए जबकि 44 पुलिसकर्मियों का एक बाल भी रवाना कर दिया गया इसके अलावा पुलिस कर्मियों का एक अन्य दल भी हरदा भेजा जा रहा है कलेक्टर ने बताया कि हरदा जिले से बैतूल से और भी मदद के लिए कोई आवश्यकता आएगी तो जिले से उपलब्ध कराई जाएगी
