Betul News:चाय-नाश्ते में झूठा गौरव!गंदगी और चोरी में उलझा बैतूल कैसे बना ‘नंबर वन’?
जमीनी हालात बदहाल, फिर भी "मन की बकवास" कार्यक्रम में गढ़े जा रहे सपनों के महल
चाय-नाश्ते में झूठा गौरव!गंदगी और चोरी में उलझा बैतूल कैसे बना ‘नंबर वन’?
जमीनी हालात बदहाल, फिर भी “मन की बकवास” कार्यक्रम में गढ़े जा रहे सपनों के महल

बैतूल और गंज क्षेत्र को लेकर एक अजीबो-गरीब दावा पिछले 24 घंटे से सोशल मीडिया पर हलचल मचाए हुए है बैतूल प्रदेश में नंबर वन है!और गंज भी मध्यप्रदेश में सबसे आगे है! यह दावा किसी सरकारी सर्वे या प्रामाणिक रैंकिंग का हिस्सा नहीं, बल्कि रविवार को हुई प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम संवाद से जुड़ा है, जिसे जनता अब मन की बकवास” कहकर ट्रोल कर रही है। समाज सेवी कांग्रेस नेत्री प्रेरणा शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि विकास की बात ना करते हुए कल से एक बात का हल्ला मचा हुआ है सोशल मीडिया पर बैतूल मध्य प्रदेश में नंबर वन रहा और बैतूल के साथ-साथ बैतूल गंज मध्य प्रदेश में नंबर वन रहा तो चाय नाश्ते के साथ मन की बकवास सुनने के कार्यक्रम में शहर की नंबर वन स्थिति बताने में थोड़ा शर्म करो अगर शहर की स्थिति साफ सफाई मे 67 नंबर पर आ रही शहर में बिजली पानी की स्थिति चौक चौराहों की बिजली व्यवस्था इन सब व्यवस्थाओं सुधारने में अगर बैतूल नंबर वन होता तो समझ मे आता बेवजह मन की बकवास चाय नाश्ते के साथ घर में आओ बकवास सुनो उसमें शहर को प्रदेश में नंबर वन बनाओ गंज में सड़के खराब पड़ी है

जहां-तहां गंदगी बीच शहर की दुकानों में तो चोरी की वारदातें हो रही हैआये दिन दुकानों के के ताले टूट रहे और मन की बकवास कार्यक्रम में गंज नंबर वन प्रदेश मे बेशर्मी की हद है और इस बकवास कार्यक्रम से शहर को क्या मिला इतने साल से इस मन की बकवास को सुनने से यहां का कौन सा विकास हो गया जनता की आवाज सुनकर कुछ काम करते समझ में आता लेकिन बैतूल जिले में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर केंद्रीय मंत्री और विधायक भाजपा के होने के बाद भी बैतूल विकास से कोसों दूर है!अगर बैतूल सच में नंबर वन होता तो सफाई, सड़क, बिजली, पानी जैसे मुद्दों पर सुधार दिखता। चाय-नाश्ते के साथ झूठे तमगे बांटकर किसका भला हो रहा है? शहर का तो नहीं!
