Betul News:फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने युवक से की ठगी, गंज थाने में शिकायत

35 हजार नगद देने के बाद भी लोन में फंसा निकला युवक बैंक में जमा नहीं किए पांच साल बाद पकड़ी गई गड़बड़ी

फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने युवक से की ठगी, गंज थाने में शिकायत

35 हजार नगद देने के बाद भी लोन में फंसा निकला युवक बैंक में जमा नहीं किए पांच साल बाद पकड़ी गई गड़बड़ी

बैतूल। ग्राम नाहिया निवासी गुलाब अमरूते ने गंज थाना प्रभारी को आवेदन देकर दो पहिया वाहन विक्रय में गंभीर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में गुलाब ने बताया कि वर्ष 2019 में उन्होंने फाइनेंस कंपनी के एजेंट अजीत पारधे के माध्यम से 35 हजार रुपये नगद देकर टीवीएस मोटरसाइकिल खरीदी थी। मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 48, 2942 की आरसी बुक तो उन्हें दे दी गई थी, लेकिन एजेंट ने भुगतान की रसीद और एनओसी देने से लगातार टालमटोल किया।

गुलाब का कहना है कि उन्होंने कई बार टीवीएस शोरूम पहुंचकर अजीत पारधे से एनओसी की मांग की, लेकिन हर बार दो-चार दिन में देने का आश्वासन देकर बात को टाल दिया गया। लॉकडाउन के बाद फोन पर भी एजेंट से संपर्क किया, लेकिन एनओसी नहीं दी गई। स्थिति तब गंभीर हो गई जब 11 नवंबर 2025 को भोपाल में भारत टॉकीज के पास कॉलेज जाते समय आईएआरसी एजेंसी ने उन्हें रोक लिया और एमपी नगर स्थित अपने कार्यालय ले जाकर बताया कि उनकी मोटरसाइकिल पर लोन बकाया है।गुलाब ने बताया कि इसके बाद उन्होंने पारधे से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन नहीं उठाया गया। टीवीएस शोरूम के कार्यालय पहुंचकर जब जानकारी ली गई तो शोरूम की ओर से कहा गया कि आपके 35 हजार रुपये अजीत पारधे के पास हैं, उन्होंने बैंक में जमा नहीं किए और इस मामले में शोरूम की कोई जवाबदारी नहीं है।पीड़ित गुलाब अमरुते ने थाना प्रभारी गंज से निवेदन किया है कि इस पूरे मामले की उचित जांच कराई जाए और उनसे ली गई मोटरसाइकिल की राशि वापस दिलाई जाए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.