Betul News:मानव जाति अर्थात मनुष्य का जन्म किस लिए हुआ हैं….??

मानव जाति अर्थात मनुष्य का जन्म किस लिए हुआ हैं….??

बैतूल। जीवन बहुत सरल से अर्थ में हम समझ सकते कि सेवा करना,या सेवा करने के लिए हित करने,सेवा किस प्रकार की-आध्यात्म की केवल व्यवहार की सेवा होती रहे ऐसा नही,हम अपने लोगों को यदि सुखी करना चाहते हैं, तो केवल वस्तुओं और साधनों से नही कर सकते !उनका बौध्दिक स्तर सुधरना चाहिए, आज हमारे समाज का बौद्धिक स्तर गिरता चला जा रहा ,यह चिंता का विषय है, हम सुविधाए दे देंगे ,हम अनेक प्रकार के सुखों की सामग्री दे देंगे,लेकिन उनके मन और बुद्धि की जो मलिनता हैं, उनकी जो हिंसात्मक वृत्ति हैं, जो अपवित्र बुद्धि हैं, ये जब तक ठीक नही होगी,बौध्दिक स्तर कैसे ठीक हो सकता हैं।आज का युवा वर्ग यही हमारे कल के समाज का दर्पण हैं, इसमें बहुत से विद्यार्थी हैं, जो कल अनेक प्रकार के पदों पर आसीन होंगे,लेकिन इनमें भी कुछ असामाजिक व्यासनो के भी आदि हो जाते हैं, तो बुद्धि शुद्ध कैसे होगी,

और जब बुद्धि शुद्ध होगी तो स्वतः अच्छे विचारो की उत्पत्ति होगी,हम चाहे कितना भी धन एकत्रित कर ले,परन्तु अशांत मन यदि आपका साथी हैं, तो समाज मे आपका अंश शून्य होगा,अपना स्वयं का उद्धार कर लेना कोई खास बात नहीं है,खास बात तो तब होगी जब अपने जीवन को तपाकर समाज के लिए सौप देना और समाज को विविध प्रकार से सुख देना,इसी में सम्पूर्ण समाज और ईश्वर की आत्मा समाहित हैं।।

लेखक नाम- आरती कंगाले शिक्षा- बी.ए/एम.ए बी.एड/एम.एड

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.