Betul News:फल विक्रेताओं ने किया ब्लैकमेल कर रहे पत्रकारों के खिलाफ उग्र प्रदर्शन

कलेक्टर एवं एसपी कार्यालय पहुंच कर दिया ज्ञापन 

फल विक्रेताओं ने किया ब्लैकमेल कर रहे पत्रकारों के खिलाफ उग्र प्रदर्शन

कलेक्टर एवं एसपी कार्यालय पहुंच कर दिया ज्ञापन 

oplus_0

बैतूल जिले में हाल ही में दो पत्रकारों, रामकिशोर पंवार और उनके बेटे मोहित पंवार, के खिलाफ फल विक्रेताओं द्वारा उग्र प्रदर्शन किया गया। फल विक्रेताओं का आरोप है कि ये पत्रकार उनसे मुफ्त में फल लेते हैं और जब विक्रेता पूरी कीमत की मांग करते हैं, तो उन्हें धमकाया जाता है। पत्रकारों द्वारा विक्रेताओं से कहा जाता है, “हम पत्रकार हैं, हमसे पैसे नहीं मांग सकते।

oplus_0

फल विक्रेता संगठन ने पुलिस में इन दोनों पत्रकारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। विक्रेताओं का कहना है कि पत्रकार रामकिशोर और मोहित पंवार उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने के लिए भ्रामक और असत्य खबरें प्रकाशित कर रहे हैं। इन खबरों के कारण उनकी व्यवसायिक साख प्रभावित हो रही है, और वे ग्राहकों के बीच अपनी साख खो रहे हैं।विशेष रूप से, मुस्लिम फल विक्रेताओं को निशाना बनाते हुए इन पत्रकारों द्वारा झूठी खबरें प्रकाशित की जा रही हैं, जिनमें धार्मिक टिप्पणियां शामिल हैं। अखबारों में इन के द्वारा भ्रमित खबरे प्रकाशित की जा रही हैं, जिनसे समुदाय में धार्मिक उन्माद फैलने की संभावना है, और इलाके की शांति भंग होने का खतरा पैदा हो गया है।इस पूरे मामले ने बैतूल जिले की पत्रकारिता की साख को भी प्रभावित किया है, और इसके खिलाफ स्थानीय व्यापारियों और सामाजिक संगठनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। पुलिस में दोनों पत्रकारों के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी गतिविधियों में कोई कमी नहीं आई है।विक्रेताओं का यह भी कहना है कि पिछले एक महीने से इन पत्रकारों द्वारा निरंतर गलत खबरें छापी जा रही हैं, जिससे उनके व्यवसाय को भारी नुकसान हो रहा है और वे मानसिक दबाव में आ चुके हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.