Betul News:बैतूल बाजार पुलिस फेल बीच बाजार सट्टे का खेल!
बैतूल बाजार पुलिस फेल बीच बाजार सट्टे का खेल!

बैतूल जिला मुख्यालय से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित बैतूल बाजार के व्यस्त चौक पर खुलेआम सट्टा लिखे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो बैतूल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भीड़भाड़ वाले बाजार में बिना किसी डर के सट्टा लिखा जा रहा है, ऐसा प्रतीक होता है कि पुलिस के लिए कोई चुनौती ही नहीं। क्या किसी एसआई का हाथ है इस कारोबार को खुलेआम चलाने के लिए क्योंकि उस एसआई की गाथा तो पूरे पुलिस विभाग में चल रही है ऐसा कोई अधिकारी या कर्मचारी ने जिसको उस एसआई की जानकारी नहीं है उसके बावजूद वह एसआई थाने में पदस्थ है! सूत्रों से मिली जानकारी में बताया कि यह एसआई जो सब पर भारी पड़ रहा है!
ये कहना वहां के लोगों का है। की बैतूल बाजार पुलिस फेल क्यों बीच बाजार चल रहा सट्टे का खेल! वही एक एसआई लिए मान्य वर ने भी फोन लगा कर हटाने को कहा उसके बावजूद भी नहीं हट पाया वही अपने कार्य क्षेत्र में नामचीन जुआरी का खास माना जाता है सैलरी तो सरकार से लेता है लेकिन काम किसी पटेल के लिए करता है इसके रसूख के आगे बड़े-बड़े अधिकारी भी पानी भर रहे हैं क्योंकि तभी तो एक माह से ऊपर हो जाने के बाद भी अभी तक उसे थाने से हटाया नहीं गया। जबकि अभी सत्ता पक्ष के मान्यवर ने साफ तौर पर कह दिया कि उस एसआई को वहां से हटा दिया जाए उसके बावजूद भी उच्च अधिकारियों से नहीं हटाया तो इससे तो ऐसा प्रतीक होता है कि एक एसआई सब पर भरी!
