Betul News: जमकर चल रहा पट्टन क्षेत्र में जुआ पुलिस बनी मुख दर्शन
जमकर चल रहा पट्टन क्षेत्र में जुआ पुलिस बनी मुख दर्शन

बैतूल शहर से बाहर अब ग्रामीण अंचलों में इन दिनों जुआ, सट्टे का धंधा जोरों पर चल रहा है। मुलताई थाने के अंतर्गत प्रभात पट्टन में मजार के पास जमकर चल रहा हैं जुआ यह तो पवित्र नगरी में जुआ नही चलने को लेकर कई बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं कि मुलताई क्या उसके आसपास भी जुआ संचालित नहीं किया जा रहा लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पट्टन क्षेत्र में जमकर चल रहा है जुआ जहां से स्थाई जुआरी से लेकर बाहर के जुआरी भी गाड़ियां भर भर कर आ रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि वरुण से दो गाड़ियां मुलताई से दो गाड़ियां एवं पटन क्षेत्र के स्थाई जुआरी भी जमकर जुआ खेल रहे हैं युवा पीढ़ी बिना मेहनत किए लाखों रुपये कमाने के चक्कर में हर रोज इस दलदल में धंसते जा रहे हैं। सूत्रो से मिली जानकारी में पट्टन के आस-पास के क्षेत्र में अपनी जड़ जमा चुका पिंटू एवम अन्य दो साथी पट्टन क्षेत्र मेंं जमकर जुआ खिलाने में माहिर हो गाए हैं वही सूत्र बताते हैं कि रोज जगह बदल बदल कर जुआ खिलाया जा रहा है वही जुआ व सट्टे का धंधा अब पूरे बैतूल जिले को धीरे-धीरे अपनी चपेट में लेता जा रहा है। जुआ खेलने वालों में ज्यादातर उन युवाओं की संख्या ज्यादा है, जो बिना मेहनत के पैसे कमाना चाहते हैं। अपनी खून पसीने की गाढ़ी कमाई जुए में बर्बाद कर रहे हैं। प्रशासन जुए सट्टे के धंधे पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से बौना साबित हो रहा है। बता दें कि पट्टन व आसपास में जुए व सट्टे का कारोबार बेरोकटोक चल रहा है। लाखों का जुआ खिलाया जा रहा है!लोग रातों रात अमीर बनने के लिए अपनी मेहनत की कमाई को सट्टा में लगाकर बर्बाद कर रहे हैं।
