Gambling News:मुख्यालय से एक किलोमीटर की दूरी पर चल रहा जुए का खेल
मुख्यालय से एक किलोमीटर की दूरी पर चल रहा जुए का खेल

बैतूल अभी तक तो जुआ खेलने और खिलाने का खेल मुख्यालय से ग्रामीण क्षेत्र में जमकर चल रहा है लेकिन वहीं अब मुख्यालय से महेज 1 किलोमीटर की दूरी पर जुए की महफिल सज रही है इस बात से पुलिस अनजान बैठी है वहीं सूत्रों की माने तो रिहायशी इलाके में चल रहा जुआ क्षेत्रीय लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। वैसे तो जिले के कप्तान ने अपराध रोकने के लिए चौकी का उद्घाटन भी किया लेकिन उस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर पुलिस को चुनौती देने से काम नहीं है। नाम नहीं छापने की शर्त ढीमर मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि यहां पर जमकर जुआ चलाया जा रहा है और बाहर के लोग भी यहां पर आ रहे हैं जिससे क्षेत्र में डर का माहौल बना रहता है। वैसे तो जिले के कप्तान जुए सट्टे अवैध गतिविधियों के सख्त खिलाफ है लेकिन न जाने फिर भी दिन दहाड़े खुलेआम ढीमर मोहल्ले नदी के किनारे वह भी गंज थाना क्षेत्र में मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर बड़े पैमाने पर जुए की फड़ चल रही है पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा करती हैं। गंज थाने में ऐसे थाना प्रभारी की जरूरत है जो सूचना देने के बाद तुरंत एक्शन आए और इस तरह की अमित गतिविधियों को पड़कर अंकुश लगाए वैसे तो बड़े साहब भी अच्छे से जानते हैं कि एक ऐसा थाना प्रभारी अभी लाइन में है जिसे गंज थाना दे देना चाहिए वैसे इस प्रभारी के बारे में कहा गया है कि पूर्व में जहां पदस्थ है वहां पर इसी प्रकार हुए की फाड़ की सूचना मिली थी तो तत्काल पहुंचकर दबिश दी गई थी यह बात बड़े साहब को भी अच्छे से पता है तो फिर ना जाने क्यों बड़े साहब ऐसे प्रभारी को थाना ना देकर लाइन में रखना पसंद कर रहे है। यह तो साहब जाने या वह थाना प्रभारी। यह तो एक विभागीय मामला है इस पर बोलना नहीं चाहिए लेकिन जो गलत हो रहा है गंज थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए आवश्यक बड़े साहब को कोई कदम उठाने चाहिए।
