Betul News:ग्राम पंचायत छोटे बच्चों से करा रहीं निर्माण कार्य विभागीय अधिकारी मौन!
ग्राम पंचायत बाल छोटे बच्चों से करा रहीं निर्माण कार्य विभागीय अधिकारी मौन!

बैतूल। मध्य प्रदेश शासन के द्वारा स्कूली बच्चों का जीवन स्तर सुधारने के कई प्रयास किया जा रहे हैं । लेकिन कुछ लोग शासन की इस मंशा पर पानी फेरने में कोई कसर नहीं रख रहे हैं। जिले की आदिवासी विकासखंड क्षेत्र की जनपद पंचायत भीमपुर की ग्राम पंचायत बांटलाकला में ऐसा ही नजारा देखने को मिला जहां पर मनरेगा के तहत चेक डैम निर्माण के दौरान बच्चे मजदूरी का कार्य करते नजर आए, इससे पहले भी यह पंचायत अपने भ्रष्टाचार को लेकर सुर्खियों में रही है । लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदारों द्वारा कोई सख्त कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण अब पंचायत सरपंच सचिव और उपसरपंच के हौसले इतने बुलंद हो चले हैं कि वह स्कूली बच्चों से भी मजदूरी का कार्य करवा रहे हैं। इस संबंध में पंचायत के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि वह इस पूरे मामले की जांच करने के बाद दोषियों पर कार्यवाही करेंगे।
