Crime News:हरदा दिनदहाड़े अपहरण के मामले में आया नया मोड़

पुलिस ने 70 किमी दूर से आरोपियों को वापस बुलाया दिनदहाड़े परिजनो ने युवक-युवती को गाड़ी में बैठाया

हरदा: दिनदहाड़े अपहरण के मामले में आया नया मोड़

पुलिस ने 70 किमी दूर से आरोपियों को वापस बुलाया दिनदहाड़े परिजनो ने युवक-युवती को गाड़ी में बैठाया

हरदा।मध्यप्रदेश के हरदा शहर में दिनदहाड़े हुए कथित अपहरण के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक-युवती को जबरन कार में बिठाने की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने जब जांच की, तो पता चला कि यह अपहरण नहीं, बल्कि प्रेम-विवाह का पारिवारिक विवाद था। यह घटना शहर के होटल हवेली के सामने हुई थी, जहाँ कुछ लोग युवक-युवती को जबरन गाड़ी में बिठा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की।पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने मीडिया को बताया कि दतिया के रहने वाले इस जोड़े ने करीब एक महीने पहले दिल्ली में शादी कर ली थी और उसके बाद वे हरदा में काम की तलाश में रह रहे थे। युवती के मोबाइल में उसके भाई की जीमेल आईडी होने के कारण, परिजन लोकेशन के जरिए उन्हें ढूंढते हुए हरदा पहुंचे थे। जब उन्होंने जोड़े को सड़क पर देखा, तो उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बिठाने लगे।पुलिस ने युवक-युवती और उनके साथ आए 5-6 अन्य लोगों को थाने बुलाया। पुलिस ने सभी पक्षों को सुनने के बाद यह निष्कर्ष निकाला कि यह अपहरण का मामला नहीं, बल्कि पारिवारिक विवाद है। पुलिस ने परिजनों पर पारिवारिक विवाद का मामला दर्ज कर कर लिया है।वही, इस घटना में भीम आर्मी के संभागीय अध्यक्ष महेंद्र काशिव भी शामिल थे, जिन्होंने परिजनों की मदद करने की बात कही।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.