Betul News:शराब ठेकेदार के पास कार्य करने वाले कितने लड़कों का बना है नौकर नामा!
शराब ठेकेदार के पास कार्य करने वाले कितने लड़कों का बना है नौकर नामा!

बैतूल।मध्य प्रदेश में सरकार शराब नीति को लेकर नए-नए कानून पारित कर रही है लेकिन स्थानीय प्रशासन सरकार के नियमों को ताक पर रखकर नियमो की धजिया ऊंडाते दिखाई दे रहे है! शराब ठेकेदार के पास कितने लड़के काम करते हैं जिसकी जनकारी आबकारी विभाग के पास एवम पुलिस विभाग के पास है भी या नही एक सवाल जिले की जनता के मन मे उत्पन हो रहा है क्यू की जिले के बाहर से अन्य जिले के युवक शराब ठेकेदार के पास कार्य करने के लिए आते हैं एवम जिले के अंदर शराब ठेकेदार के पास कार्य करने लग जाते है और शहर में अपराधी गतिविधियां इनके द्वारा की जाती है। एवम शराब पकड़ने के नाम से लोगों को बेरहमी से मारा जाता है लेकिन ना तो आबकारी विभाग इस पर संज्ञान लेता है ना ही पुलिस प्रशासन क्योंकि कहीं ना कहीं शराब ठेकेदार के द्वारा मोटी रकम प्रशासनिक अधिकारियों को दी जाती है! इसलिए बैतूल जिले के अंदर शराब ठेकेदारो के गुर्गे एवं शराब ठेकेदार का बोल बाला रहता हैं। हाल ही में इंदौर भोपाल हाईवे पर गुरु कृपा ढाबे के पास चिचोली के शराब ठेकेदार के गुर्गों द्वारा दो व्यक्तियों को सारे आम बड़ी बेरहमी से मारा गया था जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एवं स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और शराब ठेकेदार के गुर्गे एवं शराब ठेकेदार पर मामला दर्ज किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो विडियो में मारते हुए दिख रहे है उनका एक का भी नौकर नामा नही बना है! वही जिले में जितने भी शराब ठेकेदार है इनके पास जीतने भी लड़के कार्य करते हैं उसमे से आधे लडको का नौकर नामा नही है। अब देखना होगा कि इस घटना के बाद आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग शराब ठेकेदार के पास कार्य कर रहे हैं लड़कों की जानकारी अपने पास बुलाता है या फिर पूर्व की तरह ही चलता रहेगा।
इनका कहना है
छह आरोपियों को राउंडअप किया गया है वही सचिन आर्य को भी राउंडअप किया गया है इस मामले में धारा बढ़ाने का अंदेशा है।
गोपाल गशले थाना प्रभारी चिचोली
