Betul News:षड्यंत्र के खिलाफ सैकड़ों युवाओं ने किया प्रदर्शन: बैतूल के पंकज अतुलकर के समर्थन में भोपाल में आंदोलन
षड्यंत्र के खिलाफ सैकड़ों युवाओं ने किया प्रदर्शन: बैतूल के पंकज अतुलकर के समर्थन में भोपाल में आंदोलन

भोपाल।बैतूल के पंकज अतुलकर के समर्थन में भोपाल में आंदोलन भोपाल, 28 मार्च 2025: बैतूल जिले के एक समाजसेवी पंकज अतुलकर के खिलाफ कथित तौर पर असंवैधानिक रूप से जिला बदर की कार्रवाई और छलपूर्वक आपराधिक मामले दर्ज किए जाने के विरोध में सैकड़ों युवाओं ने भोपाल में जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बैतूल पुलिस अधीक्षक और जिला प्रशासन के खिलाफ था, जिसमें युवाओं ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अम्बेडकर चौराहा (बोर्ड ऑफिस चौराहा) पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने पंकज अतुलकर को अपना सम्मानित और वरिष्ठ समाजसेवी बताते हुए आरोप लगाया कि उनकी कार्यप्रणाली भ्रष्ट अधिकारियों को रास नहीं आती, जिसके चलते उन्हें बार-बार झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है।
