Betul News:थाने में कानून की नहीं, नोटों की सुनवाई! बैतूल एसआई का रिश्वत रेट 50 हजार से शुरू!
थाने में कानून की नहीं, नोटों की सुनवाई! बैतूल एसआई का रिश्वत रेट 50 हजार से शुरू!

बैतूल जिले के एक प्रमुख थाने में पदस्थ एक एसआई (ASI) इन दिनों खूब चर्चाओं में हैं। वजह साफ है जनसेवा के नाम पर रिश्वतखोरी! सूत्रों के अनुसार, साहब 50 हजार से कम की ‘बात’ ही नहीं करते इस सब बातों से बे खबर थाना प्रभारी को ये नहीं पता कि आखिर क्यों ओर किस लिए पैसे मांगे गए ये कहना लाजमी नहीं होगा कि थाना प्रभारी के पीट पीछे थाने में क्या क्या हो रहा है! हालांकि इस बातों की रिकॉर्डिग से लेकर वीडियो भी अनोखा सच के पास सुरक्षित है बस इस खबर को लगाने का मकसद बेईमान एसआई को शायद ईमानदारी याद आ जाए।पीड़ित पक्ष ने एक मिसाल पेश की थी लेकिन उस पीड़ीत को क्या पता था कि धर्म करूंगा और धक्का खाऊंगा जिसकी कीमत 50 हजार देकर चुकानी पड़ेगी! हालांकि जिसकी वजह से यहां पूरा मामला हुआ उसके परिजन ने और व्यक्ति द्वारा एक लिखित आवेदन थाने में एसआई को दिया उसके बावजूद उसे एसआई द्वारा पीड़ित पर दबाव बनाकर झूठे मामलों में फंसा देगे जैसी बातें हुई जिस से घबराकर पीड़ित युवक ने आनंद फानन में ₹20 हजार ले जाकर एसआई को दे दिए!
