Betul News:बैतूल नर्मदापुरम रेंज आईजी का निरीक्षणः इरशाद वली ने बैतूल जिला मुख्यालय परेड के बाद किया इंस्पेक्शन

बैतूल नर्मदापुरम रेंज आईजी का निरीक्षणः इरशाद वली ने बैतूल जिला मुख्यालय परेड के बाद किया इंस्पेक्शन

 

बैतूल नर्मदापुरम रेंज के पुलिस आईजी इरशाद वली ने शुक्रवार को बैतूल जिला मुख्यालय पहुंचे वार्षिक निरीक्षण के लिए। आईजी इरशाद वली पुलिस लाइन पहुंचने जहां बैतूल पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झरिया ने उनका स्वागत किया।सबसे पहले आईजी बैतूल परेड ग्राउंड पहुंचे और परेड का निरीक्षण किया जिसके पश्चात पुलिस प्लाटून द्वारा परेड कर आईजी को सलामी दी इसके पश्चात परेड प्लाटून का निरीक्षण किया गया निरिक्षण के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों की ड्रेस काफी साफ और अच्छी थी इस पर आईजी द्वारा उनको इनाम भी दिया गया। वही आईजी ने सभी परेड में शामिल पुलिस कर्मियों को फिटनेस को लेकर अवगत कराया

आईजी ने पुलिस लाइन में वाहन शाखा, जिला स्टोर, लाइन स्टोर, आदि के निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वाहनों के निरीक्षण के दौरान किसी भी वाहन में कमी नही पाई गई वही आए जी ने सभी वाहनों को बारीकी से निरीक्षण किया वहीं वाहनों के सायरन से लेकर माइक सिस्टम को भी चालू कर कर चेक किया साथ ही ब्रज वाहन से आंसू गैस का गोला फायर करवा कर चेक किया की मशीन काम कर रही है या नहीं इस मौके पर जिले के सभी एसडीओपी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी मौजूद रहे। इसके पश्चात आईजी ने गंज थाना का निरीक्षण किया

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.