Betul News:बिना अनुमति सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो अपलोड कर रहे बैतूल के इंस्टाग्राम यूथ,
बिना अनुमति सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो अपलोड कर रहे बैतूल के इंस्टाग्राम यूथ,

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में कुछ युवकों द्वारा इंस्टाग्राम पर बिना अनुमति के लोगों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का मामले लगातार बढ़ रहे। कुछ जागरूक लोगों ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए इसे निजता का उल्लंघन बताया है और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वही नागरिकों का कहना है कि कुछ युवक सार्वजनिक स्थानों, जैसे पार्क, बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों की बिना सहमति के तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। फिर उन्हें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर पोस्ट कर देते हैं, जिससे कई लोग असहज महसूस कर रहे हैं।वही कुछ दिन पहले कारगिल चौक का एक वीडियो वायरल किया गया जिसमें कुछ दोस्त आपस में बात कर रहे हैं लेकिन वही बैतूल का छोरा नामक इंस्टाग्राम पर उसका वीडियो अपलोड कर दिया जिसके चलते जिनका वीडियो अपलोड हुआ है उन्हें अपनी पीड़ा एक पत्रकार साथी को बताई गई।हम अपने निजी कार्यों के लिए बाहर जाते हैं, लेकिन जब हमें पता चलता है कि हमारी तस्वीरें और वीडियो बिना इजाजत सोशल मीडिया पर डाली जा रही हैं, तो यह काफी चिंताजनक हो जाता है।इस तरह की गतिविधियों से परेशान नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को शिकायत दर्ज करानी चाहिए ताकि जो इंस्टाग्राम क्रिएटर है और जो बिना कारण बिना पूछे महिला और बच्चियों की वीडियो अपलोड करते हैं निजता का उल्लंघन है और ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।हमारे समाज में महिलाओं और बच्चों की निजता बेहद जरूरी है। इस तरह की हरकतें हमारे व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित कर सकती हैं। प्रशासन को इस पर सख्त कदम उठाने चाहिए। ताकि किसी भी युवकों ने बिना अनुमति के किसी की तस्वीर या वीडियो अपलोड किए हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
