Betul News:विधानसभा में बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं – सुरेश सेन
विधानसभा में बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं – सुरेश सेन

बैतूल। शाहपुर क्षेत्र में अब भाजपा ही आपस में एक दूसरे पर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं शुक्रवार के दिन भाजपा के ही चोपना क्षेत्र के रहने वाले घोड़ाडोंगरी विधानसभा के चोपना मंडल के महामंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा सदस्य सुरेश सेन नें कहा है की विधानसभा क्षेत्र के कार्यों मे जिले के बाहर के लोगों का हस्तक्षेप बर्दास्त नहीं किया जावेगा. उन्होंने कहा की उन्हें पार्टी के कुछ लोगों से पता चला है की घोड़ाडोंगरी विधायक के पुत्र व किसी अनाधिकृत बाहरी व्यक्ति रेवेन्द्र द्वारा प्रत्येक कार्यों मे दखल दिया जा रहा है. जिसके कारण क्षेत्र मे नाराजगी और कार्यकर्ताओं मे निराशा उतपन्न होने की पूरी संभावना है.
Betul News:नेता पुत्रम का कहना राजा है हम क्षेत्र के यहां पर हमारी हुकूमत चलेगी!
जिससे पार्टी का ही नुकसान है.हम लोगों नें विधानसभा चुनाव मे कड़ी मेहनत कर चुनाव जीता है. एंव लोकसभा चुनाव मे भी एक तरफा जीत हमारी होंगी. सारा मेहनत हम करें और उस पर बाहर का ब्यक्ति बैठाकर सिस्टम चलाया जा रहा है यह ठीक नहीं है. विरोध के स्वर उठे उसके पहले दुरुस्ती जरुरी है।
